वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक पांड्या ने पत्नी नताशा को किया Video कॉल? फूट-फूटकर रोया टीम इंडिया का हीरो!
T20 WC 2024, IND vs SA Final: हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी की बदौलत भारत ने ICC ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया, भारत ने शनिवार को बारबाडोस में रोमांचक फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर अपना दूसरा ICC T20 विश्व कप खिताब जीता। मैच जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा से लेकर हार्दिक पांड्या तक, सभी खिलाड़ियों की आंखों में आंसू साफ नजर आ रहे थे।
दरअसल, खिलाड़ियों के इमोशनल होने की वजह भी है, भारत ने 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अपना पहला ICC खिताब जीता है। हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2024 में जो कुछ भी झेला। इस बीच उनके और पत्नी नताशा के अलग होने की खबरें भी आईं, ऐसी परिस्थिति में इस युवा ने खूद को जिस तरह से संभावा वो वाकई काबिले तारीफ है।
दुनियाभर की ट्रोलिंग के बाद पांड्या के लिए इस जीत के मायने और भी बढ़ जाते हैं। पांड्या हाल ही में अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक से कथित अलगाव के लिए चर्चा में रहे हैं- मैच के बाद उन्होने एक बार फिर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

क्या हार्दिक ने नताशा से की बातचीत
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ तस्वीरों में, हार्दिक पिच पर बैठे नजर आ रहे हैं और अपने फोन पर वीडियो कॉल पर किसी से बात कर रहे थे। इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस ने इस बात को लेकर अपनी राय साझा की कि क्रिकेटर ने मैच के बाद किससे बात की। जबकि एक यूजर ने कहा कि यह नताशा हो सकती है, कई प्रशंसकों की राय थी कि हार्दिक ने अपनी मां या अपने भाई, क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या को फोन किया।
यूजर्स ने दी अलग अलग प्रतिक्रिया
हार्दिक की पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'आपको क्या लगता है कि हार्दिक ने मैच के बाद किसे फोन किया?'- इस पर एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, 'नतासा?' दूसरे ने कहा, 'ये नतासा स्टेनकोविक हो सकती हैं। है न?" एक अन्य ने कहा, "इसमें कोई शक नहीं कि उनकी मां होंगी।'
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मुझे लगता है कि उसकी मां या क्रुणाल पांड्या।' एक कमेंट में यह भी लिखा था कि, 'हार्दिक ने एक बार कहा था कि हर मैच के बाद वह सबसे पहले अपने भाई क्रुणाल से बात करते हैं।'
आंसू नहीं रोक पाए हार्दिक पांड्या
फाइनल का खिताब जीतने के बाद हार्दिक ने अपने बुरे को याद किया और कहा कि, 'ये ट्रॉफी जीतना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं बहुत भावुक हूं। मेरे साथ पिछले 6 महीने में बहुत कुछ हुआ, मैंने बहुत कंट्रोल किया, मुझे रोना था लेकिन में नहीं रोया, मुझे लोगों को नहीं दिखाना था, मैं मेरे बुरे समय पर खुश होने वालों को और खुशी नहीं देना चाहता था और न कभी दूंगा, लेकिन ऊपर वाले की कृपा देखिए कि आखिर ओवर में किस तरह की सिचुएशन बनी, मैं बयां भी नहीं कर सकता, मेरे पास कोई शब्द नहीं है।
नताशा और हार्दिक के अलग होने की अफ़वाहें
नतासा और हार्दिक ने 31 मई, 2020 को शादी की और उसी साल 30 जुलाई को अपने पहले बच्चे, बेटे अगस्त्य का स्वागत किया। मई 2024 में, एक रेडिट पोस्ट ने यह सुझाव देकर ध्यान आकर्षित किया कि सर्बियाई मॉडल और अभिनेता, जिन्होंने क्रिकेटर से शादी करने के बाद बॉलीवुड छोड़ दिया, अपने पति से अलग हो गई हैं।
ये भी पढ़ें- 'बस अब बहुत हुआ इंटरव्यू' बीवी के सवाल का जवाब देते-देते थके बुमराह ने किया कुछ ऐसा, सामने आया इमोशनल Video
एक रेडिटर ने पोस्ट किया, 'यह सिर्फ़ एक अटकल है। लेकिन वे दोनों एक-दूसरे को स्टोरीज़ (इंस्टाग्राम स्टोरीज़) पर पोस्ट नहीं कर रहे हैं। पहले नताशा अपने इंस्टाग्राम पर नताशा स्टेनकोविक पांड्या के साथ रहती थीं, लेकिन अब उन्होंने उनका नाम पूरी तरह से हटा दिया है। इस साल की शुरुआत में, नताशा को आईपीएल 2024 में हार्दिक के प्रदर्शन के लिए भी ट्रोल किया गया था। हालांकि, अलग होने की खबर पर अभी तक दोनों ने कोई बयान नहीं दिया है।












Click it and Unblock the Notifications