ENG vs SA, 1st Test: अपनी जमीन पर इंग्लैंड ने चखी शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका के सामने दिखे बेदम
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में धमाकेदार जीत हासिल करने वाली साउथ अफ्रीका ने टेस्ट में भी जीत के सिलसिले को बरकरार रखा है।
नई दिल्ली, 19 अगस्त। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में धमाकेदार जीत हासिल करने वाली साउथ अफ्रीका ने टेस्ट में भी जीत के सिलसिले को बरकरार रखा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर पहले टेस्ट के तीसरे दिन ही इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल कर ली। साउथ अफ्रीका की यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि टीम ने एक पारी और 12 रनों से करारी शिकस्त देकर इंग्लैंड को उसी की धरती पर शर्मिंदा कर दिया।

अफ्रीकी गेंदबाजों ने दिखाया दम
लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को दोनों ही पारियों में बेहद कम-कम स्कोर पर आउट किया। पहली पारी में कगिसो रबाडा ने पांच विकेट झटकर इंग्लैंड की पारी को महज 165 रनों पर समेटने का काम किया। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने 326 रन बनाए। जिसके बाद इंग्लैंड को अपनी साख बचाने के लिए बड़ा स्कोर खड़ा करना था।
इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने किया निराश
तीसरे दिन साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 326 रन बनाकर 161 रनों की लीड हासिल करने में सफल रही। दूसरी पारी में भी इंग्लिश टीम कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी। दूसरी पारी में तो इंग्लैंड 150 का आंकड़ा भी नहीं छू सकी और सिर्फ 149 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने 12 रन और एक पारी से यह मुकाबला अपने नाम करने में सफल रही।
इंग्लैंड को अपने घर पर मिली हार
इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में स्टार बल्लेबाज जो रूट 6, जॉनी बेयरस्टो 18, कप्तान बेन स्टोक्स 20, विकेटकीपर बेन फोक्स 0, स्टुअर्ट ब्रॉड 35 और मैथ्यू पॉट्स 1 रन बनाकर आउट हो गए। टीम के लिए सबसे अधिक रन एलेक्स लीस ने 35 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजों की बात करें तो कगिसो रबाडा ने दोनों पारियों को मिलाकर 7 विकेट चटकाए। जबकि एनरिक नार्किया 6 और मार्को जोनसेन 4 विकेट लेने में सफल रहे।












Click it and Unblock the Notifications