South Africa vs West Indies 3rd T20I: रिकॉर्ड तोड़ रन बरसाने वाली सीरीज का फैसला आज, ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

SA vs WI 3rd T20I: साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज ने इस सीरीज में जबरदस्त खेल दिखाया है। दूसरे मुकाबले जितने रन किसी भी टी20 मैच में नहीं बने। आज तीसरा मैच निर्णायक होगा, जानिए कैसी होगी प्लेइंग इलेवन

South Africa vs West Indies 3rd T20I

आज साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला (South Africa vs West Indies 3rd T20I) है। ये ऐसा मैच है जो इस सीरीज के विजेता का फैसला करेगा। ये विंडीज का दक्षिण अफ्रीका टूर है जहां पर वेस्टइंडीज ने दो टेस्ट की सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद वनडे सीरीज 1-1 से ड्रा कराई और अब टी20 सीरीज भी 1-1 से ड्रा रहा है। आज यानी 28 मार्च को दौरे का समापन भी हो जाएगा।

पहला मैच धमाकेदार हुआ था

दोनों ही टीमों ने शुरुआती दो टी20 मुकाबलों में अलग ही लेवल का प्रदर्शन किया है। पहले मैच में वेस्टइंडीज की पॉवर हिटिंग ने साउथ अफ्रीका से मैच छीना। तब बारिश से प्रभावित हुए मैच में मेजबानों ने 11 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज ने 10.3 ओवर में ये टारगेट हासिल किया।

दूसरे मैच ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए

दूसरा टी20 मुकाबला भी बहुत जबरदस्त बल्लेबाजी प्रदर्शन साबित हुआ जब वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 258 रनों का टारगेट बनाया जो सेंचुरियन के मैदान पर अब तक का सबसे बड़ा T20I स्कोर था लेकिन साउथ अफ्रीका ने इसको 19वें ओवर में ही हासिल करके T20I क्रिकेट के फुल मेंबर्स में सबसे बड़ा रन चेज हासिल कर लिया।

तीसरे मैच जोहांसबर्ग में, कैसी होगी वांडरर्स की पिच-

दूसरे टी20 मुकाबले से ज्यादा रन आज तक किसी T20 मैच में नहीं बने। यहां तक की किसी लीग क्रिकेट में भी नहीं। इससे पता चलता है कि वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका ने कितना गजब का खेल दिखाया था। लेकिन सीरीज में आज जगह बदलकर जोहांसबर्ग हो जाएगी और शुरुआती दोनों मैच सेंचुरियन में खेले गए थे। इस पिच पर बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलने की उम्मीद है। वांडरर्स के इस मैदान (The Wanderers Stadium) पर पिछली पांच पारियों को औसत पहली पारी स्कोर 150 रन रहता है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती है (SA vs WI Playing Eleven)

South Africa Playing Eleven: एडन मार्करम (कप्तान), रिजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, रिले रोसौव, मार्को येन्सन, वायने पार्नेल, सिसांदा मगला, हेनरिक क्लासेन, क्विंटन डिकॉक, कैगिरो रबाडा, तबरेज शम्सी

West Indiesn Playing Eleven: रोवमैन पॉवेल (C), ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, जेसन होल्डर, रेमन रीफर, रोमारियो शेफर्ड, निकोलस पूरन, जॉनसन चार्ल्स, ओडियन स्मिथ, अकील होसेन, शेल्डन कॉटरेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+