PAK vs SA: साउथ अफ्रीका-पाकिस्तान के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
South Africa vs Pakistan 2nd ODI: पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच गुरुवार, 19 दिसंबर को केपटाउन के न्यूलैंड्स में होगा। पाकिस्तान ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में एक ऐतिहासिक वनडे सीरीज जीती है और वे घर से दूर एक और यादगार सीरीज जीतने की कगार पर हैं। दोनों टीमों के एक्शन से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
SA vs PAK: केपटाउन वेदर रिपोर्ट
मौसम के पूर्वानुमान की बात करें तो गुरुवार को केपटाउन में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा और हवा की औसत गति 18-19 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। अपेक्षित ह्यूमिडिटी 50-55 प्रतिशत के बीच रहेगी।

SA vs PAK: बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी?
केप टाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में गेंदबाजों के लिए मददगार पिच है। इसमें कुछ शुरुआती स्विंग की उम्मीद है, और जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, धीमी गेंद के वैरिएशन और कटर वाले गेंदबाजों का सामना करना अधिक चुनौतीपूर्ण होगा। वनडे में यहां पहली पारी का औसत स्कोर 230-235 के आसपास होता है।
आगा सलमान की स्पिन के सामने दक्षिण अफ्रीका का टॉप ऑर्डर कुछ खास कमाल नहीं कर सका, लेकिन वे इस बार अच्छी तैयारी के साथ उतरेंगे। टॉस भी महत्वपूर्ण होगा, जो परिणाम को प्रभावित कर सकता है। आज के मैच में उम्मीद है कि दक्षिण अफ्रीका वापसी करेगा और दूसरे वनडे में जीत दर्ज करेगा।
दक्षिण अफ्रीका टीम: टोनी डी ज़ोरज़ी, रयान रिकेलटन, रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को जानसन, एंडिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबाडा, ओटनील बार्टमैन, तबरेज़ शम्सी, केशव महाराज, डेविड मिलर, टेम्बा बावुमा, क्वेना मफाका।
ये भी पढ़िए- अश्विन ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के बीच में क्यों लिया संन्यास? रोहित और मैनेजमेंट से नाराजगी तो नहीं हैं वजह
पाकिस्तान टीम: सईम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), कामरान गुलाम, सलमान आगा, इरफान खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, उस्मान खान, तैय्यब ताहिर, मोहम्मद हसनैन। सुफियान मुकीम












Click it and Unblock the Notifications