South Africa vs India: भारतीय टीम की गुवाहाटी में हार हुई पक्की, कुलदीप यादव को कराई गई ऊपर बैटिंग
South Africa vs India: गुवाहाटी टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भारत के ऊपर दबाव बना दिया है, टीम इंडिया अब हार की तरफ तेजी से बढ़ रही है, दूसरी पारी में भी अफ्रीकी बल्लेबाजों ने धांसू बैटिंग करते हुए लीड 500 से ऊपर पहुंचा दी है। भारतीय गेंदबाज एकदम बेबस नज़र आए हैं।
चौथे दिन के खेल में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट पर 20 रनों का स्कोर बना दिया, ट्रिस्टन स्टब्स ने शानदार फिफ्टी जमाई और अपनी टीम को बड़ी बढ़त की तरफ धकेल दिया। अब यह मुकाबला रेत की तरह टीम इंडिया के हाथों से फिसलता जा रहा है।

पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका के 489 रनों के जवाब में भारत की टीम महज 201 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई थी। ऐसे में अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बवुमा के पास भारत को फॉलोऑन देने का विकल्प था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं करते हुए दूसरी पारी में फिर से बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
स्टब्स के अलावा टोनी डी जॉर्जी ने भी अच्छी बल्लेबाजी की, हालांकि वह अपनी फिफ्टी पूरी किये बिना आउट हो गए। उनके बल्ले से 49 रनों की पारी आई। ऊपरी क्रम से रिक्लटन ने 35 और एडन मार्करम ने 29 रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीकी टीम अब इस मैच में ड्राइविंग सीट पर है और टीम इंडिया के ऊपर क्लीन स्वीप का खतरा है।
दक्षिण अफ्रीकी टीम ने दूसरी पारी 5 विकेट पर 260 रनों के कुल स्कोर पर घोषित कर दी। भारतीय टीम को 549 रनों का लक्ष्य मिला है। अगर मैच में टीम इंडिया जीत दर्ज करती है, तो सीरीज बराबर होगी। हार या ड्रॉ की स्थिति में भारत सीरीज हार जाएगा।
जवाबी पारी में खेलते हुए भारतीय टीम की हालत पतली हो गई, टीम इंडिया ने अपने 2 विकेट महज 21 के कुल स्कोर पर हे गंवा दिए, दिन का खेल समाप्त होने तक भारत का स्कोर 27/2 था, सुदर्शन और नाईट वॉचमैन कुलदीप यादव क्रीज पर थे, अब अंतिम दिन का खेल बाकी है। यशस्वी जायसवाल 13 और केएल राहुल 6 के स्कोर पर आउट हो गए।












Click it and Unblock the Notifications