IND vs SA: बर्थडे पर गेंद से कुलदीप यादव ने बरपाया कहर, आधी टीम को अकेले भेजा पवेलियन और फिर....
South Africa vs India 3rd T20 Kuldeep Yadav: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम ने तीसरे टी-20 मैच को जीतने में कामयाबी हासिल की। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 14 दिसंबर यानी कि गुरुवार को टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला गया था। भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 13.5 ओवर में 95 रन पर ही ढेर हो गई।
कुलदीप की धमाकेदार वापसी: दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव काफी महंगे साबित रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करने वाले युवा स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई को प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया था। जिसके बाद क्रिकेट दिग्गजों ने टीम के इस फैसले पर सवाल भी खड़े किए थे। करो या मरो वाले मुकाबले में कुलदीप यादव ने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया और आलोचकों का मुंह बंद कर दिया।

17 रन देकर झटके 5 विकेट: कुलदीप यादव के लिए 14 दिसंबर का दिन बेहद खास था। दरअसल, कुलदीप यादव का जन्म 14 दिसंबर 1994 को ही हुआ था। ऐसे में अपने बर्थडे वाले दिन कुलदीप यादव ने कमाल की गेंदबाज की। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2.5 ओवर में 17 रन देकर 5 विकेट झटके। कुलदीप ने लो आर्डर बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। उन्होंने डोनोवेन (12), महाराज (01), बर्गर (01), विलियम्स (00) को आउट किया जबकि मिलर 35 को बोल्ड कर भारत को जीत दिला दी।
हसरंगा को पछाड़ा: टी-20 क्रिकेट में किसी बर्थडे ब्वॉय द्वारा किया गया यह सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। कुलदीप यादव से पहले श्रीलंका के वानिन्दु हसरंगा ने साल 2021 में अपने बर्थडे के मौके पर भारत के खिलाफ कोलंबो के मैदान पर टी-20 मैच में नौ रन देखकर चार विकेट झटके थे। कुलदीप यादव ने अब अपने प्रदर्शन से हसरंगा को पीछे छोड़ दिया है।












Click it and Unblock the Notifications