SA vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत की तलाश में साउथ अफ्रीका, यहां देख सकेंगे लाइव, जानें संभावित प्लेइंग 11
South Africa vs Australia 2nd T20I Playing 11: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का आगाज ऑस्ट्रेलिया ने धमाकेदार अंदाज में किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही मुकाबले को 111 रनों से अपने नाम किया। टी-20 फॉर्मेट में इसे काफी बड़ी जीत मानी जा सकती है। पहले टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टिम डेविड और मिचेल मार्श के दमदार पारी की बदौलत 20 ओवर में 226 रन बनाने का काम किया। जिसके जवाब में अफ्रीका की टीम महज 115 रन ही बना सकी।
पिच से किसे होगा फायदा: पहला मैच गंवाने के बाद साउथ अफ्रीका के लिए इस मुकाबले को जीतना जरूरी हो गया है। डरबन में दोनों टीमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला ले सकती है। पहले मैच में लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल दिखाई पड़ रहा था। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा स्कोर बनाना चाहेगी। इसके बाद दूसरी पारी में खेलने वाले बल्लेबाजों पर गेंदबाज स्कोर बोर्ड का दबाव बनाना चाहेंगे।

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच को फैंस आसानी से लाइव देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भारत के अंदर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही है। इसके अलावा फैंस दोनों टीमों के ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल के जरिए भी मैच का अपडेट पा सकते हैं।
दूसरे टी20 के लिए साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग XI: एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, रीज़ा हेंड्रिक्स, रसी वैन डर डुसेन, डेवाल्ड ब्रेविस, टेम्बा बवुमा, मार्को यान्सेन, तबरेज़ शम्सी, लुंगी एनगीडी, सिसांडा मगाला, लिज़ाड विलियम्स।
दूसरे टी20 के लिए ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग XI: मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंग्लिस, ट्रैविस हेड, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, आरोन हार्डी, तनवीर सांघा, स्पेंसर जॉनसन, नाथन एलिस, शॉन एबॉट।












Click it and Unblock the Notifications