SA vs AFG: साउथ अफ्रीका को इतने रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच सकती है अफगानिस्तान, क्या हो पाएगा संभव

South Africa vs Afghanistan, 42nd Match: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप का एक अहम मुकाबला खेला जाना है। साउथ अफ्रीका की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। साउथ अफ्रीका का सामना सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होने वाला है। वहीं हशमतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी में अफगानिस्तान की टीम भी सेमीफाइनल की रेस से बाहर नहीं हुई है। लेकिन सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उन्हें करिश्मा दिखाना होगा।

खुद बढ़ाई अपनी मुश्किलें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अफगानिस्तान की टीम एक जीती हुई बाजी हार गई थी। अफगानिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सात बल्लेबाजों को 91 के स्कोर पर आउट कर दिया था। लेकिन इसके बावजूद भी अफगानिस्तान वह मैच हार गई। इसकी सबसे बड़ी वजह ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल रहे थे। ग्लेन मैक्सवेल ने अपने दम पर दोहरा शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया को एक यादगार जीत दिला दी। अफगानिस्तान के लिए इस हार के साथ ही मुश्किलें बढ़ गई।

South Africa vs Afghanistan 1

इतने रनों से जीतना हगा मैच: सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अफगानिस्तान को अफ्रीका को हराना होगा। साउथ अफ्रीका की टीम को अफगानिस्तान 438 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना सकती है। ऐसा होना नामुमकिन सा लग रहा है। लेकिन क्रिकेट के खेल में कभी भी कुछ भी हो सकता है। ऐसे में अफगानिस्तान के फैंस अभी भी टीम से उम्मीद लगाए बैठे हुए हैं।

भारत के खिलाफ मिली थी हार: दक्षिण अफ्रीका की टीम अपना पिछला मुकाबला भारत के खिलाफ हार गई थी। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को महज 83 रनों पर समेट दिया था। अफगानिस्तान की कोशिश भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुछ इस तरीके के प्रदर्शन करने की होगी। दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल से पहले अपने खिलाड़ियों को आजमाना चाहेंगे। क्विंटन डी कॉक का बल्ला इस वर्ल्ड कप में लगातार हल्ला बोला है। वह अफगानिस्तान के खिलाफ भी एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन: रहमनुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, इकराम अलीखिल, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारुखी, नवीन उल हक।

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रासी वान डेर डुसन, एडेन मार्करम, हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, गेराल्ड कोएत्जी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+