Live मैच में खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई, अंपायर के सामने बल्ला मारने की कोशिश, वीडियो वायरल
South Africa and Bangladesh emerging teams: दक्षिण अफ्रीका इमर्जिंग टीम और बांग्लादेश इमर्जिंग टीम के बीच दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच के दौरान मैदान पर लड़ाई देखने को मिली। लाइव मैच में ही दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज त्शेपो एनटुली और बांग्लादेश के बल्लेबाज रिपन मोंडोल के बीच हाथापाई हो गई। दोनों ही खिलाड़ियों को रोकने के लिए मैदान पर अंपायर आए, लेकिन इसके बावजूद भी खिलाड़ी एक-दूसरे को छोड़ नहीं रहे थे।
लाइव मैच के दौरान भयंकर लड़ाई (South Africa and Bangladesh emerging teams)
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक त्शेपो एनटुली की गेंद पर बांग्लादेश के बल्लेबाज रिपन मोंडोल ने एक जोरदार छक्का लगाया। ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में इस घटना के बाद क्रिकेट के मैदान पर कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसे कोई भी क्रिकेट लवर्स नहीं देखना चाहता है। पहले इन दोनों खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की देखने को मिली और फिर बाद में बात हाथापाई तक आ गई।

बल्लेबाज ने खोया आपा
शॉट लगाने के बाद रिपन मोंडोल ने गेंदबाज की तरफ देखा और मैदान के दूसरे छोर पर चले गए, जहां उनका सामना उनके बल्लेबाजी साथी मेहदी हसन से होने वाला था, और इस दौरान एनटुली के साथ उनकी झड़प हो गई। दोनों के बीच धक्का-मुक्की के बाद एनटुली ने बल्लेबाज का हेलमेट पकड़ लिया और दो बार खींचा। अंपायर कमरुज्जमां तुरंत इसे रोकने के लिए दौड़े, लेकिन अन्य खिलाड़ियों ने उनका साथ नहीं दिया। अंपायर कमरुज्जमां के सामने ही रिपन मोंडोल ने गेंदबाज को बल्ला मारने की कोशिश की।
कमेंटेटर ने जताई हैरानी
जब एनटुली ने रिपन पर हमला किया तो कुछ दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी भी उनके साथ आ गए और रिपन ने अपना हेलमेट उतार दिया। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार ऑन-एयर कमेंटेटरों में से एक नबील कैसर ने इस मामले को देखकर कहा कि यह अति है, यह अस्वीकार्य है। आम तौर पर हम क्रिकेट के मैदान में मौखिक विवाद देखते हैं, लेकिन हम हाथापाई नहीं देखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications