Ind vs SA Head To Head: टी20 में भारतीय जमीं पर अफ्रीका का पलड़ा भारी, इंडिया को करना होगा कमाल

3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत आ चुकी है। टी20 सीरीज का पहला मैच 28 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।

नई दिल्ली, 26 सितंबर: 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत आ चुकी है। टी20 सीरीज का पहला मैच 28 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। टी20 सीरीज में भारत टी20 विश्वकप 2022 के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देगा। इस सीरीज के बाद ही मैन इन ब्लू ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो जाएगी। ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से टी20 सीरीज हराने के बाद रोहित की सेना के हौसले बुलंद हैं। लेकिन अफ्रीका को भारतीय जमीं पर मात देने के लिए भारत को किसी कमाल की जरूरत होगी। आइए जानते हैं टी20 और वनडे में दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी है।

टी20 में हेड टू हेड

टी20 में हेड टू हेड

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक कुल 20 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 11 मैच जीते हैं, वहीं 8 में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 1 मुकाबला बेनतीजा भी रहा है। वहीं भारतीय जमीं पर दोनों टीमों के बीच 9 टी20 में भिड़ंत हुई है। यहां दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है। मेहमान टीम ने 5 मैच जीते हैं वहीं 3 में पराजय मिली है। 1 मैच बेनतीजा रहा है।

वनडे में हेड टू हेड

वनडे में हेड टू हेड

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक कुल 87 वनडे मैच खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 35 में जीत दर्ज की है, वहीं 49 में हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय जमीं पर दोनों टीमों के बीच 28 एकदिवसीय मैच खेले गए हैं। इनमें भारत ने 15 मैच जीते हैं वहीं 13 में उसे हार मिली है।

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें

  • दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज , एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रीटोरियस, कैगिसो रबाडा, रिले रोसौ, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।
  • भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+