SA vs AUS: हेनरिक क्लासेन ने खेली 174 रनों की पारी, अफ्रीका ने बनाए 416 रन, आखिरी 9 ओवर में 164 रन

South Africa vs Australia, 4th ODI: पांच मैचों की वनडे सीरीज के चौथे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 417 रनों का लक्ष्य रखा है। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से हेनरिक क्लासेन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए सबसे अधिक 174 रन बनाए। वह पारी के आखिरी गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौटे।

क्लासेन ने महज 83 गेंदों में जड़े 174 रन: दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने अपने वनडे करियर का तीसरा शतक लगाया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 83 गेंदों में क्लासेन ने 174 रनों की पारी खेलने में कामयाबी हासिल की। इस दौरान उनके बल्ले से 13 चौके और 13 छक्के निकले। क्लासेन की इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 416 रन बना लिए।

South Africa 1

आखिरी 9 ओवर में 164 रन: दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी के 9 ओवर में 164 रन बनाने का काम किया। क्लासेन और डेविड मिलर की जोड़ी ने पांचवें विकेट के लिए 200 से अधिक रनों की साझेदरी करते हुए टीम को एक विशाल स्कोर तक पहुंचाने का काम किया। डेविड मिलर ने 45 गेंदों में 82 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और पांच छक्के निकले।

आखिरी 9 ओवर का हाल

42वां ओवर - 24 रन
43वां ओवर - 18 रन
44वां ओवर - 20 रन
45वां ओवर - 16 रन
46tवां ओवर - 7 रन
47वां ओवर - 17 रन
48वां ओवर - 26 रन
49वां ओवर - 16 रन
50वां ओवर - 21 रन

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जेन्सन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, माइकल नेसर, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+