IND vs SA: धोनी के घर में भारत को जीत के लिए मिला 279 रनों का टारगेट, हेंड्रिक्स और मार्कराम ने जड़ा अर्धशतक

भारत को सीरीज में खुद को बनाए रखने के लिए इस मुकाबले को हर हाल में जीतना होगा। भारतीय बल्लेबाज इस टारगेट को हासिल कर सीरीज को बराबरी पर लाना चाहेंगे।

India vs South Africa, 2nd ODI: दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दूसरे वनडे मैच में 278 रन बनाए। रीजा हेंड्रिक्स और एडेन मार्कराम की अर्धशतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 278 रन बनाए। भारत को सीरीज में खुद को बनाए रखने के लिए इस मुकाबले को हर हाल में जीतना होगा। भारतीय बल्लेबाज इस टारगेट को हासिल कर सीरीज को बराबरी पर लाना चाहेंगे।

दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत रही खराब

दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत रही खराब

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने तीसरे ही ओवर में क्विंटन डी कॉक को क्लीन बोल्ड कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। इसके बाद जेनमैन मालन भी शहबाज अहमद की गेंद पर 25 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। दक्षिण अफ्रीका 10 ओवर में 40 बनाकर दो विकेट गंवा दिए थे।

हेंड्रिक्स और मार्कराम के बीच 129 रनों की साझेदारी

हेंड्रिक्स और मार्कराम के बीच 129 रनों की साझेदारी

दो विकेट जल्दी गिरने के बाद रीजा हेंड्रिक्स और एडेन मार्कराम ने टीम को संभालने का काम किया। दोनों ही बल्लेबाजों के बीच 129 रनों की महतव्पूर्ण साझेदारी हुई। इस साझेदारी को मोहम्मद सिराज ने ही तोड़ने का काम किया। सिराज ने रीजा हेंड्रिक्स 74 के स्कोर पर शहबाद अहमद के हाथों कैच आउट कराया। खतरनाक दिख रहे हेनरिक क्लासेन को 30 के स्कोर पर कुलदीप यादव ने मोहम्मद सिराज के हाथों कैच आउट कराया।

 एडेन मार्कराम 79 रन बनाकर लौटे पवेलियन

एडेन मार्कराम 79 रन बनाकर लौटे पवेलियन

वॉशिंगटन सुंदर ने एडेन मार्कराम को 79 रन के स्कोर पर कैच आउट कराया। सुंदर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में एडेन मार्कराम शिखर धवन को अपना कैच थमा बैठे। लंबे समय बाद टीम में वापसी करते हुए सुंदर ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए रन रेट को कंट्रोल में रखने का भी काम किया। वेन पार्नेल को शार्दुल ठाकुर ने श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराया।

दोनों टीमों में शामिल हैं ये खिलाड़ी

दोनों टीमों में शामिल हैं ये खिलाड़ी

भारत: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अवेश खान।

दक्षिण अफ्रीका: जेनमैन मालन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज (कप्तान), ब्योर्न फोर्टुइन, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+