दक्षिण अफ्रीका के 8 खिलाड़ी पहली बार खेलेंगे वर्ल्ड कप, 15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान
South Africa Team for World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा के बाद एक और देश दक्षिण अफ्रीका ने भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया। दक्षिण अफ़्रीकी टीम में कुल 15 नामों को शामिल किया गया है। टेम्बा बवुमा इस टीम की कप्तानी करेंगे। आठ खिलाड़ी पहली बार वर्ल्ड कप टीम में हैं।
टेम्बा बवुमा को भी पहली बार वर्ल्ड कप टीम में जगह मिली है। गेराल्ड कोएट्जी को कम मुकाबले खेलने के बाद भी टीम में शामिल कर लिया गया। पिछले साल 2 वनडे में उन्होंने 5 विकेट झटके थे। इस दौरान एक मैच में उन्होंने 3 विकेट हासिल किये थे। टीम में कुछ अनुभवी खिलाड़ी है।

क्विंटन डी कॉक, रीज हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, रैसी वैन डर डुसेन जैसे नाम इस टीम में शामिल किये गए हैं। दक्षिण अफ़्रीकी टीम का पेस आक्रमण धाकड़ दिखाई दे रहा है। इसमें कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे और लुंगी एनगिडी जैसे धाकड़ नाम शामिल हैं।
भारतीय सरजमीं पर स्पिन परिस्थितियों को देखते हुए केशव महाराज और तबरेज शम्सी को शामिल किया गया है। दक्षिण अफ़्रीकी टीम वर्ल्ड कप में अपना अभियान श्रीलंकाई टीम के खिलाफ शुरू करेगी। दक्षिण अफ्रीका का पहला वर्ल्ड कप मुकाबला 7 अक्टूबर को होना है।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले -पहले वनडे मैच की तैयारी के लिए दक्षिण अफ़्रीकी टीम दो अभ्यास मैचों में भी खेलने वाली है। अफगानिस्तान के खिलाफ 29 सितम्बर को पहला वॉर्म अप मैच खेलने के बाद दक्षिण अफ्रीका अगला अभ्यास मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। कीवी टीम के खिलाफ यह मैच 2 अक्टूबर को खेला जाएगा।
वर्ल्ड कप 2023 के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम
टेम्बा बवुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, सिसंडा मगाला, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रैसी वैन डर डुसेन।












Click it and Unblock the Notifications