दक्षिण अफ्रीका का धांसू खिलाड़ी हुआ बैन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से बाहर, चौंकाने वाला कारण आया सामने

दक्षिण अफ्रीकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के पहले मैच में धमाकेदार जीत दर्ज की थी, अब दूसरे मैच से पहले एक ऐसी खबर आई है, जो झटका देने वाली है। दक्षिण अफ्रीकी टीम के एक गेंदबाज का एक्शन रिपोर्ट किया गया है।

अफ्रीकी गेंदबाज सुब्रायन का गेंदबाजी एक्शन संदिग्ध माना गया है, अब उनको गेंदबाजी करने से भी रोक दिया गया है और पूरी जांच के बाद ही मामला साफ़ हो पाएगा। सुब्रायन को अब ICC द्वारा मान्यता प्राप्त परीक्षण केंद्र में 14 दिनों के भीतर अपने गेंदबाजी एक्शन की स्वतंत्र जांच करानी होगी।

south africa team

जब तक जांच के नतीजे नहीं आते, वह गेंदबाजी कर सकते हैं। गेंद फेंकते समय गेंदबाज़ों को अधिकतम 15 डिग्री तक कोहनी मोड़ने की अनुमति होती है। उनके गेंदबाजी एक्शन पर सवाल पहली बार नहीं उठे हैं। एक मौका साल 2012 में भी आया था। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने दो स्वतंत्र परीक्षणों में उनके एक्शन को अवैध पाए जाने के बाद उनको रिहैब में भेज दिया था।

सुब्रायन के गेंदबाजी एक्शन वाला मामला लम्बे समय से चल रहा है। उनको भारत में खेली गई चैम्पियंस टी20 लीग के दौरान 2014 में रिपोर्ट किया गया था। इसके बाद 2015 में घरेलू टी20 में रिपोर्ट किया गया और जांच करने पर पाया गया कि उनका हाथ निर्धारित 15 डिग्री की सीमा पार कर रहा है। जनवरी 2016 में वह दोबारा जांच में असफल रहे, लेकिन मार्च 2016 में क्रिकेट साउथ अफ्रीका के हाई परफॉर्मेंस सेंटर में उनके एक्शन को वैध पाया गया और फिर से गेंदबाजी करने की अनुमति मिल गई।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पहले एकदिवसीय मैच में 98 रनों से जीत दर्ज की थी। सुब्रायन ने एक विकेट हासिल किया। अफ्रीकी टीम सीरीज में आगे चल रही है और दो मुकाबले बचे हैं। दोनों में से एक मैच जीतकर अफ्रीकी टीम सीरीज पर कब्जा जमा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+