दक्षिण अफ्रीका ने जिस तरह से भारत को हराया, कोच बाउचर के करियर को भी चमका गई ये जीत
नई दिल्लीः दक्षिण अफ्रीका के हेड कोच मार्क बाउचर ने अपनी टीम के मैराथन प्रयास की सराहना की है क्योंकि भारत ने इतनी बड़ी टीम होने के बावजूद प्रोटियाज के सामने आखिर में अपने घुटने टेक ही दिए। साउथ अफ्रीका जैसी युवा टीम ने क्रिकेट जगत से सलामी लेने वाला काम किया है। बाउचर ने कोच के तौर पर भी कमाल किया है। उन्होंने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत को हराने के लिए अपनी टीम की तारीफ की है क्योंकि सेंचुरियन में हुआ पहला मुकाबला हारने के बाद कोई भी दक्षिण अफ्रीका से वापसी की उम्मीद नहीं कर रहा था।

भारत में पहले टेस्ट में घरेलू टीम को 113 रनों से अच्छी तरह से हराया गया था, लेकिन दुनिया की नंबर एक रैंक वाली टीम के खिलाफ जोहान्सबर्ग और केप टाउन दोनों में जीत हासिल करने के लिए साउथ अफ्रीका के युवाओं ने कलेजा हाथ में रखकर प्रदर्शन किया।
बाउचर ने भारत पर श्रृंखला जीत के बाद संवाददाताओं से कहा, "मीडिया सहित बहुत से लोगों ने पहले टेस्ट के पहले दिन के बाद हमें दावेदार मानना छोड़ दिया था। यह बहुत अच्छा रहा है। यह मुझे आश्चर्यचकित नहीं करता है, क्योंकि आपके पास डीन भी है जो उस तरह का चरित्र है जिसने आगे बढ़कर आपको लीड किया है।"
यह भी पढ़ें- शर्मनाक सीरीज हार के बाद पुजारा और रहाणे के साथ अब क्या होगा, विराट कोहली ने दिया जवाब
बाउचर ने आगे कहा कि टेम्बा बावुमा और डीन एल्गर ने पहले टेस्ट के पहले दिन के बाद बाकी सभी चीजों को पीछे छोड़ दिया था और केवल आगे बढ़ने की ओर देखा था।
बाउचर ने आगे कहा, "आपको उप-कप्तान के रूप में टेम्बा मिला है, जो भावना के साथ एक ही फाइटर है। इसलिए आपके पास ऐसे दो लीडर हैं जिनको लोग फॉलो करने जा रहे हैं।"
बाउचर ने मौजूदा समय में भारत को दुनिया की बेस्ट टेस्ट बताते हुए कहा कि पहले टेस्ट मैच में पहले दिन ही टीम इंडिया ने जबरदस्त खेल दिखाया था लेकिन फिर पूरी सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने वापसी करने के लिए जान लगा दी। ये कुछ ऐसी चीज है जिसको दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी सम्मान देंगे।
बाउचर मानते हैं जब उनकी टीम पहले टेस्ट मैच में पिछड़ रही थी तो उनके हाथ बस पीछे बंधे थे और वे खेल को जाकर बदल नहीं सकते थे। वे नर्वस थे।
लेकिन दक्षिण अफ्रीका के इस महान विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए चीजों का अंत बहुत ही महान तरीके से हुआ।












Click it and Unblock the Notifications