भारतीय मूल की डांसर लेरिशा से किया है केशव महाराज ने ब्याह, मां को मनाने के लिए करना पड़ा था कत्थक डांस
नई दिल्ली, 20 जून। भारत-साउथ अफ्रीका के बीच हुई टी20 सीरीज के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसके पीछे बहुत बड़ा कारण उनका इंडिया से स्पेशल कनेक्शन होना है। आपको बता दें केशव महराज भारतीय मूल के हैं। उनके पूर्वज भारत के यूपी राज्य के रहने वाले थे। खास बात ये है कि उन्होंने भारतीय मूल की लड़की से ही प्रेम विवाह किया है।

कत्थक डांसर हैं केशव महाराज की पत्नी
केशव महाराज की पत्नी का नाम लेरिशा है और वो जानी-मानी कत्थक डांसर हैं। दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुए थी और फिर दोनों धीरे-धीरे मित्र बन गए और ये मित्रता कब प्यार में तब्दील हो गई, दोनों को पता ही नहीं चला लेकिन दोनों ने अपने रिलेशनशिप को काफी वक्त तक फैमिली और दुनिया से छिपा कर रखा था। दोनों के सामने अपने फैमिली मेंबर्स को मनाने की चुनौती थी, क्योंकि दोनों अलग-अलग बैकग्राउंड और सोच वाले परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

मां को मनाने के लिए करना पड़ा था कत्थक डांस
इसलिए केशव महाराज ने अपनी मां को खुश करने का नायाब तरीका निकाला, उन्होंने अपनी मां के 50वें जन्मदिन पर एक डांस प्रोग्राम रखा, जिसमें उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड लोरिशा के साथ कत्थक डांस किया। जिसे देखकर उनकी मां को समझ आ गया कि आखिर उनके बच्चे उनसे क्या कहना चाहते हैं?

नवंबर 2016 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया
मालूम हो कि केशव महाराज का पूरा नाम केशव आत्माानंद महाराज है। केशव ने 2006 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट और नवंबर 2016 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। जून 2021 में, महाराज दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट मैच में हैट्रिक लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने थे तो वहीं सितंबर 2021 में, महाराज ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में पहली बार दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी की थी।
लेरिशा सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं
केशव महाराज ने अभी तक 42 टेस्ट, 21 वनडे और 9 T20 मैच खेले हैं। तो वहीं लेरिशा साउथ अफ्रीका की मशहूर कत्थक डांसर हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं।












Click it and Unblock the Notifications