हनुमान भक्त हैं साउथ अफ्रीका के कैप्टन केशव महाराज, इंडिया को हराने के बाद बोला था 'जय श्री राम'

नई दिल्ली, 20 जून। भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज भले ही बराबरी पर खत्म हो गई हो लेकिन साउथ अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनके चर्चित होने का कारण उनका इस बार खेल नहीं बल्कि उनका 'जय श्री राम' कहना है।

केशव महाराज का सुलतानपुर शहर से गहरा नाता है

केशव महाराज का सुलतानपुर शहर से गहरा नाता है

आपको बता दें कि अफ्रीका टीम की कमान संभालने वाले केशव महाराज भारतीय मूल के हैं। उनका भारत के यूपी राज्य के सुलतानपुर शहर से गहरा नाता है। इस बात का खुलासा खुद उनके पिता आत्मानंद महाराज ने एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने कहा था कि हमारा परिवार 1874 में अफ्रीका काम की तलाश में आया था। मेरे पूर्वज सुलतानपुर में रहा करते थे लेकिन धीरे-धीरे हम डरबन में ही रहने लगे।

केशव खुद हनुमान भक्त हैं

केशव खुद हनुमान भक्त हैं

उन्होंने कहा कि भले ही हम अफ्रीका में रहते हैं लेकिन हम हिंदू धर्म को मानते हैं और सारे हिंदू त्योहार मनाते हैं। केशव खुद हनुमान भक्त हैं और वो उन पर बहुत ज्यादा विश्वास करते हैं और उनकी पूरी आस्था के साथ पूजा करते हैं।

Recommended Video

    Ind vs SA: Rishabh Pant के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, Kohli को भी पछाड़ा| वनइंडिया हिन्दी | *Cricket
    भारत को हराने के बाद बोला था 'जय श्री राम'

    भारत को हराने के बाद बोला था 'जय श्री राम'

    दरअसल ये बात इसी साल के जनवरी की है जब साउथ अफ्रीका ने भारत को एक दिवसीय मैचों में 0-3 के अंतर से बुरी तरह हराया था। वनडे से पहले भारत टेस्ट सीरीज में भी हारा था। तब स्पिन गेंदबाज केशव महाराज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी थी जिसने उन्हें काफी चर्चित कर दिया था।

    'अगली सीरीज की तैयारी का वक्त है, जय श्री राम'

    'अगली सीरीज की तैयारी का वक्त है, जय श्री राम'

    केशव ने लिखा था कि , " वाह क्या बढ़िया सीरीज रही है, मुझे इस टीम पर गर्व है, ये कितना आगे आ चुकी है, यह रिचार्ज होने और अगली सीरीज की तैयारी का वक्त है, जय श्री राम।" केशव की ये पोस्ट काफी वायरल हुई थी और खासकर के इंडियंस ने इस पर काफी कमेंट किया था और उनकी सराहना की थी।

    खास बातें

    केशव महाराज का पूरा नाम केशव आत्माानंद महाराज है। 7 फरवरी 1990 को जन्मे केशव ने 2006 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट और नवंबर 2016 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। वह बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज और निचले क्रम के बल्लेबाज हैं।जून 2021 में, महाराज दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट मैच में हैट्रिक लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने थे तो वहीं सितंबर 2021 में, महाराज ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में पहली बार दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी की थी। उन्होंने अभी तक 42 टेस्ट, 21 वनडे और 9 T20 मैच खेले हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+