Ind vs SA: पहले वनडे में टीम इंडिया को मिली 9 रनों से हार, सैमसन-अय्यर ने जड़ा अर्धशतक

टी-20 सीरीज में धमाकेदार जीत के बाद वनडे मैचों में भारत का आगाज निराशाजनक रहा। भारत को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में 9 रन से हार का सामना करना पड़ा।

IND vs SA, 1st ODI, South Africa tour of India, 2022: टी-20 सीरीज में धमाकेदार जीत के बाद वनडे मैचों में भारत का आगाज निराशाजनक रहा। भारत को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में 9 रन से हार का सामना करना पड़ा। संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर ने इस मुकाबले में अर्धशतक जड़ा। संजू सैमसन ने 63 गेंदों में नाबाद 86 रन बनाने का काम किया। 250 रनों का पीछा करते हुए टीम इंडिया 40 ओवर में 8 विकेट खोकर 240 रन ही बना सकी।

फ्लॉप रहे शिखर धवन और शुभमन गिल

फ्लॉप रहे शिखर धवन और शुभमन गिल

भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और शुभमन गिल इस मैच में बुरी तरह से फ्लॉप रहे। दोनों ही खिलाड़ी क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। वेन पार्नेल ने शिखऱ धवन को क्लीन बोल्ड किया। शिखर धवन बल्ले से रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। वह 16 गेंदों में सिर्फ 4 रन ही बना सके और अपना विकेट गंवा बैठे। शुभमन गिल को कगिसो रबाडा ने 3 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया।

गायकवाड़ और किशन ने की धीमी बल्लेबाजी

गायकवाड़ और किशन ने की धीमी बल्लेबाजी

दो विकेट जल्दी गिर जाने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन बेहद दबाव में नजर आए। दोनों ही बल्लेबाज ने पारी को संभालने की कोशिश की औऱ इस दौरान भारतीय बल्लेबाजी काफी धीमी हो गई। दोनों ही बल्लेबाजों ने काफी अधिक गेंदों का सामना किया, लेकिन वो बड़ा स्कोर नहीं कर सके। ऋतुराज गायकवाड़ ने 42 गेंदों में 19 रन बनाए। उन्हें तबरेज़ शम्सी ने क्विंटन डी कॉक के हाथों स्टंप आउट कराया। वहीं किशन भी 37 गेंदों में 20 रन बनाकर केशव महराज की गेंद पर आउट हो गए।

श्रेयस ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक

श्रेयस ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक

एक तरफ जहां सभी बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे, वहीं श्रेयस अय्यर ने महज 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके लगाए। अय्यर ने संजू सैमसन के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी निभाई। अय्यर एक बार फिर उछाल भरी गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें लुंगी एनगिडी ने 50 के स्कोर पर कगिसो रबाडा के हाथों कैच आउट कराया।

दक्षिण अफ्रीका ने बनाए थे 249 रन

दक्षिण अफ्रीका ने बनाए थे 249 रन

इससे पहले हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर की अर्धशतकीय पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 250 रनों का लक्ष्य रखा था। डेविड मिलर ने नाबाद 75 रन बनाए। क्लासेन ने भी नाबाद 74 रन बनाए। दोनों खिलाड़ियों के बीच पांचवें विकेट के लिए 106 गेंदों में 139 रनों की साझेदारी हुई। भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर ने दो तो वहीं कुलदीप यादव और रवि विश्नोई ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+