दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के दिग्गजों की वापसी, टी20 वर्ल्ड कप के लिए दोनों टीमों का ऐलान

England, South Africa T20 World Cup Teams: टी20 वर्ल्ड कप में टीमों की घोषणा की डेडलाइन करीब आने के साथ ही ऐलान का सिलसिला भी शुरू हो गया है। न्यूजीलैंड की टीम घोषित होने के बाद अब दो और टीमों का ऐलान किया गया है। दक्षिण अफ्रीका की टीम और इंग्लैंड की टीम की घोषणा की जा चुकी है।

दक्षिण अफ्रीकी टीम में कुछ धांसू खिलाड़ी शामिल किये गए हैं। अफ्रीकी टीम की बैटिंग को मजबूती देने का प्रयास किया गया है। दो अनकैप्ड खिलाड़ी भी शामिल किये गए हैं। सबसे अहम बात तो यह है कि दक्षिण अफ्रीका का दिग्गज खिलाड़ी एनरिक नॉर्टजे चोट के बाद वापस आए हैं।

south africa and england

टेम्बा बवुमा को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। उनके अलावा रिली रूसो और वैन पार्नेल को भी टीम से बाहर रखा गया है। ये तीनों खिलाडी पिछले टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीकी टीम में शामिल किये गए थे। रयान रिकेल्टन और तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन के रूप में दो अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल किये गए हैं। वेस्टइंडीज में टी20 सीरीज के लिए भी दक्षिण अफ्रीकी टीम का ऐलान हुआ है।

जोस बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड टीम की घोषणा भी कर दी गई है। फिल साल्ट को टीम में शामिल किया गया है, वह इस समय केकेआर के लिए आईपीएल में खेल रहे हैं। इंग्लिश टीम में ऑल राउंडरों को ज्यादा प्राथमिकता दी गई है। स्पिन विभाग में आदिल राशिद को शामिल किया गया है।

इंग्लैंड की टीम में दिग्गज तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है। टीम में क्रिस जॉर्डन को भी शामिल किया गया है। उनके अलावा लियाम लिविंगस्टोन भी टीम में हैं और विकेटकीपर के तौर पर खेलने के लिए जॉनी बेयरस्टो का नाम शामिल किया गया है।

दक्षिण अफ्रीका टीम

एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नॉर्टजे, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, तबरेज़ शम्सी और ट्रिस्टन स्टब्स।

इंग्लैंड टीम

जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, सैम करन, बेन डुकेट, टॉम हार्टली, विल जैक्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉपली, मार्क वुड

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम

ओटनील बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, ब्योर्न फोर्टुइन, रीज़ा हेंड्रिक्स, पैट्रिक क्रूगर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, नकाबा पीटर, रयान रिकेलटन, एंडिले फेहलुकवायो, तबरेज़ शम्सी और रासी वैन डेर डुसेन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+