SA vs WI: टेस्ट के बाद ODI का रोमांच, कब और कहां देखें मुकाबलें, शेड्यूल और टीमों की जानकारी

SA vs WI ODI Series: प्रोटियाज ने वेस्टइंडीज का सामना करने के लिए अपनी टीम में कई अनकैप्ड खिलाड़ियों को नामित किया है। दूसरी ओर वेस्टइंडीज की कमान शाई होप के हाथों में होगी।

South Afria vs West Indies ODI

वेस्टइंडीज की टीम इस समय साउथ अफ्रीका के दौरे पर है जहां उन्होंने टेस्ट सीरीज से शुरुआत की और दो मैचों की टेस्ट सीरीज में उनका सूपड़ा साफ हो गया। इसके बाद अब दोनों टीम गुरुवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। पहला वनडे 16 मार्च को होगा और अंतिम वनडे मैच 21 मार्च को होना है। फिर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी जिसका पहला मुकाबला 25 मार्च को होगा और अंतिम मैच 28 मार्च को होगा।

दक्षिण अफ्रीका आत्मविश्वास से लबरेज उतरेगा लेकिन वेस्टइंडीज सफेद गेंद फॉर्मेट में रेड बॉल की तुलना में थोड़ी बेहतर टीम है। फिर भी प्रोटियाज ने वेस्टइंडीज का सामना करने के लिए अपनी टीम में कई अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया है।

वहीं थोड़ी बहुत इज्जत कमाने की ओर देख रही वेस्टइंडीज की कमान शाई होप के हाथों में होगी। ध्यान देने वाली बात ये है कि सीरीज वर्ल्ड कप सुपर लीग का हिस्सा नहीं है। वेस्टइंडीज ने रोवमैन पॉवेल को उप कप्तान नामित किया गया था, और टीम में जेसन होल्डर, ओडियन स्मिथ और कई अन्य बड़े नाम भी शामिल हैं। देखना होगा टेस्ट क्रिकेट में खुद को गेंदबाजों की कतार में बल्लेबाजी करा रहे होल्डर अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए सफेद गेंद क्रिकेट में क्या ऊपर आकर बैटिंग करेंगे या नहीं।

दक्षिण अफ्रीका टीम की कमान टेस्ट सीरीज में बड़ा शतक लगाकर लय में दिख रहे टेंबा बावुमा के हाथों में होगी। प्रोटियाज ने शुरुआती दो वनडे के लिए अलग और तीसरे के लिए अलग टीम घोषित की है। कैगिसो रबाडा को टेस्ट सीरीज के बाद आराम दिया गया है।

वेस्टइंडीज ने पूरी सीरीज के लिए एक ही टीम उतारी है जो इस प्रकार है-

शाई होप (कप्तान), शमर ब्रूक्स, यानिक कारिया, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, शैनन गेब्रियल, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर, निकोलस पूरन, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ।

SA vs WI ODI, ब्रॉडकास्टिंग डिटेल्स-

टीवी: स्टार स्पोर्ट्स

मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग: फैनकोड

West Indies vs South Africa ODI Schedule:

पहला वनडे गुरुवार, 16 मार्च को खेला जाएगा। दूसरा वनडे शनिवार, 18 मार्च को और तीसरा वनडे मंगलवार, 21 मार्च को खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+