Sourav Ganguly: हद से ज्यादा खूबसूरत है सौरव गांगुली की बेटी लेकिन रहती है मीडिया से दूर, जानिए क्यों?
Sourav Ganguly Daughter Sana Ganguly: पूर्व भारतीय कप्तान और हर दिल अजीज सौरव गांगुली (Sourav Ganguly)आज 52वां जन्मदिन मना रहे हैं, सुबह से ही इस लोकप्रिय क्रिकेटर को लोग बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया फैंस की मुबारकबाद से पटा हुआ है।
आपको बता दें कि गांगुली ना केवल एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं बल्कि उनकी गिनती देश के शानदार कप्तानों में होती है इसलिए तो आज भी इस 'बंगाल टाइगर' की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं है।

ये दिग्गज खिलाड़ी एक बहुत अच्छा पति और लविंग फादर भी है। आपको बता दें कि सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली मशहूर ओडिसी डांसर हैं और दोनों की एक बेटी सना गांगुली है।
सौरव गांगुली को हुआ था अपनी पड़ोसन से प्यार
डोना और सौरव पड़ोसी हुआ करते थे, दोनों का प्रेम विवाह हुआ था। हालांकि को दोनों को अपने प्रेम को पाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था लेकिन सौरव-डोना ने दुनिया का डटकर सामना किया और आज साथ-साथ जिंदगी गुजार रहे हैं।
कभी-कभी प्यार में सख्ती भी कर देते हैं पापा सौरव
सौरव अपनी बेटी सना से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं और कभी-कभी वो प्यार में सख्ती भी कर देते हैं जिसके चलते सना नाराज भी हो जाती हैं, इस बारे में खुलासा खुद गांगुली ने सोनी टीवी के लोकप्रिय शो ' कौन बनेगा करोड़पति' में किया था।
सारा तेंदुलकर की तरह सना नहीं दिखतीं किसी इवेंट में
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर तो अक्सर चर्चा में रहती हैं और वो क्रिकेट से जुड़े इवेंट में भी नजर आती हैं लेकिन गांगुली की फैमिली आम तौर पर मीडिया से दूर ही रहती है इसलिए सना के बारे में ज्यादा किसी को पता नहीं है।
'हमारे यहां लोग बहुत ज्यादा अनुशासित हैं'
दरअसल शो में सौरव ने ये भी कहा था कि 'हमारे यहां लोग बहुत ज्यादा अनुशासित हैं, घर के कुछ रूल्स हैं जिनका पालन करना हर किसी को बहुत जरूरी है।' शायद इसी वजह से सना भी चकाचौंध से दूर रहती हैं।
सना गांगुली देखने में बहुत ज्यादा सुंदर हैं
आपको बता दें कि सना गांगुली देखने में बहुत ज्यादा सुंदर हैं लेकिन उन्होंने अपने पापा की तरह क्रिकेट को करियर नहीं चुना बल्कि वो अपनी मम्मी की तरह ही काफी अच्छी ओडिसी नृत्यांगना है।बताते चलें कि गांगुली एक रॉयल खानदान से ताल्लुक रखते हैं।
सना गांगुली ने किया है अर्थशास्त्र में बीएससी
उनकी बेटी सना ने कोलकाता के 'लोरेंटो हाउस' स्कूल से शिक्षा प्राप्त की और इसके बाद इन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) से अर्थशास्त्र में बीएससी किया है। उन्होंने फाइनेंस में अपना करियर चुना है। फिलहाल वो इस वक्त INNOVERV में काम कर रही हैं।
मां की तरह अच्छी डांसर हैं सना गांगुली
सना कभी-कभी अपनी मम्मी के साथ स्टेज शो भी करती हैं। तो वहीं कुछ साल पहले उन्होंने अपने पापा के साथ एक ज्वैलरी एड भी किया था, जो कि काफी चर्चित हुआ था। उनके इंस्टा अकाउंट पर करीब 62.4K followers हैं और वहां पर आप सना की कई तस्वीरें देख सकते हैं, जिसमें वो काफी प्यारी और सुंदर दिख रही हैं।
सौरव की लाडो सना है बहुत खूबसूरत
उनके अकाउंट पर सोलो फोटो कम बल्कि मम्मी-पापा के साथ की फोटो बहुत ज्यादा है। फिलहाल 'बंगाल के महाराजा' कहे जाने वाले सौरव गांगुली को वनइंडिया परिवार भी जन्मदिन की बहुत सारी शुभकामनाएं देता है।












Click it and Unblock the Notifications