IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट' बने सौरव गांगुली, बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर कही यह बात
IPL 2023, Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पिछले कुछ सीजनों के दौरान अपने दमदार प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया है। इस सीजन टीम को कप्तान ऋषभ पंत की कमी महसूस हो सकती है।

IPL 2023, Delhi Capitals: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। सौरव गांगुली एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स टीम के 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट' बनाए गए हैं। सौरव गांगुली पहले भी इस फ्रेंचाइजी के लिए यह भूमिका निभाने का काम कर चुके हैं। इस बात की चर्चाएं पहले से ही हो रही थी, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार 16 मार्च को आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा कर दी है।
गांगुली ने डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट बनने पर जताई खुशी
दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट बनाए जाने से सौरव गांगुली बेहद खुश हैं। गांगुली ने ये बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि मैं दिल्ली कैपिटल्स में वापसी पर उत्साहित हूं। पिछले कुछ महीनों से मैं दिल्ली कैपिटल्स को करीब से देख रहा हूं। दिल्ली की महिला टीम और SA20 की प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाड़ियों से भी मैंने बातचीत की है। मैं इस सीजन होने वाले आईपीएल का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।
पंत को लेकर दिया ये बड़ा अपडेट
सौरव गांगुली ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को लेकर भी अपनी बात रखी है। दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक ऋषभ पंत की रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। पंत के रिप्लेसमेंट को लेकर गांगुली ने कहा कि हमने अभी इस पर कोई विचार नहीं किया है। हम कैंप के बाद इसका फैसला करेंगे। पंत की जगह टीम को एक भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज की तलाश है।
डेविड वॉर्नर को बनाया अपना कप्तान
ऋषभ पंत की गैर मौजूदगी में डेविड वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभालेंगे। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज वॉर्नर इससे पहले भी इस लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को एक खिताब भी दिलाया था। दिल्ली को उम्मीद होगी कि वॉर्नर इस सीजन भी बतौर बल्लेबाज और कप्तान टीम के लिए उपयोगी साबित हो सके। डेविड वॉर्नर ने आईपीएल में अब तक 155 मैचों में 140.58 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 5668 रन बनाए हैं।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications