VIDEO: 'मैंने कई बार वीरु को समझाया, लेकिन वो...', जब सहवाग को लेकर सरेआम गांगुली ने कही थी ये बात

Sourav Ganguly On Virender Sehwag: भारतीय टीम के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग 20 साल बाद अपनी पत्नी आरती अहलावत से तलाक ले सकते हैं। वीरेंद्र सहवाग और आरती अहलावत को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। फैंस लगातार सहवाग को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं। इस बीच सौरव गांगुली का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सहवाग को लेकर कुछ बातों का जिक्र कर रहे हैं।

गांगुली का वीडियो वायरल (Sourav Ganguly On Virender Sehwag)

भारत और इंग्लैंड के बीच 2002 में लॉर्ड्स के मैदान पर नेटवेस्ट वनडे सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला गया था। एक वीडियो में सौरव गांगुली ने इस मैच पर बात करते हुए कप्तानी का एक अहम सबक शेयर किया था। सौरव गांगुली लॉर्ड्स में इस मैच के दौरान सहवाग के साथ हुई घटना को याद करते हुए कुछ बातों का जिक्र किया था। गांगुली की सलाह के बावजूद सहवाग ने एक ही ओवर में कई चौके जड़ दिए थे।

Sourav Ganguly 1

गांगुली ने सहवाग को कई बार समझाया

दरअसल, सौरव गांगुली ने सहवाग को कई बार समझाया कि वो आराम से खेले, लेकिन वो अपनी मर्जी से ही शॉट खेलते रहे। सहवाग की इस आदत से गांगुली को शुरू में निराशा हुई, लेकिन बाद में उन्होंने माना कि सहवाग की रणनीति कारगर रही, जिससे उनकी जीत हुई। इस अनुभव ने गांगुली को कप्तानी का एक मूल्यवान सबक सिखाया और टीम में व्यक्तिगत अंतर को समझाया।

अपनी आदतों पर डटे रहते थे सहवाग

सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी सच में धमाल थी। दादा का यह किस्सा बताता है कि कैसे सहवाग अपनी आदतों से बिल्कुल नहीं हटते थे, भले ही गांगुली उन्हें समझाते रहें। लेकिन सहवाग वहीं करते थे जो वो सोचते थे। इस मैच में भारत की पारी बाद में लड़खड़ा गई क्योंकि उन्होंने जल्दी-जल्दी विकेट खो दिए और 24 ओवर में उनका स्कोर 146/5 हो गया। उन्हें लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड के 326 रनों के कुल स्कोर का पीछा करने की चुनौती का सामना करना पड़ा।

मैच की बात करें तो इस फाइनल में युवराज सिंह ने 63 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली थी और मोहम्मद कैफ के साथ बेहतरीन साझेदारी को अंजाम देते हुए भारत को वापस मैच में लाकर खड़ा कर दिया था। जिसकी बदौलत भारत ने इस मुकाबले को जीतने में सफलता हासिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+