सौरव गांगुली का छलका दर्द, बोले मैं BCCI अध्यक्ष था तब वर्ल्ड कप का मौका गंवा दिया
Sourav Ganguly on ODI World Cup: आईसीसी ने मंगलवार को वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल घोषित कर दिया। टीम इंडिया बतौर मेजबान इसमें खेलेगी और बीसीसीआई इसे लेकर जोर-शोर से तैयारियां कर रही है। पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। पिछले वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच फाइनल हुआ था।
एकदिवसीय वर्ल्ड कप भारत में होने को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की तरफ से बयान आया है। दादा ने कहा कि मैं अध्यक्ष था तब कोरोना के कारण ऐसा नहीं हो पाया था। उन्होंने इस बार एक बड़ा आयोजन होने की उम्मीद जताई। दादा ने ट्वीट कर अपनी बात कही।

गांगुली ने लिखा कि भारत में होने वाले वर्ल्ड कप के बारे में सोच रहा हूं। अध्यक्ष के रूप में कोरोना के कारण भारत में टूर्नामेंट मिस कर दिया। शानदार स्टेडियम और क्या नजारा होगा। वेन्यू भी अच्छी तरह से बांटे गए हैं। बीसीसीआई इस टूर्नामेंट को यादगार बनाएगा। इसके लिए सभी को बधाई।
गौरतलब है कि सौरव गांगुली के कार्यकाल में भी भारतीय टीम के पास वर्ल्ड कप आयोजन का मौका आया था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। साल 2021 में कोरोना वायरस की वजह से वर्ल्ड कप आयोजन नहीं हो पाया। इसे भारत से शिफ्ट करके यूएई में कराया गया था।
इस बार वनडे वर्ल्ड कप के लिए दस वेन्यू निर्धारित किये गए हैं। पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगा। भारतीय टीम का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में होना है। शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है। फैन्स इस टूर्नामेंट को लेकर काफी उत्साहित हैं।












Click it and Unblock the Notifications