कौन है शिखर धवन की नई गर्लफ्रेंड? दुबई में चैम्पियंस ट्रॉफी मैच के दौरान आई नज़र, किस देश की नागरिक
Shikhar Dhawan Girlfriend: आयशा मुखर्जी से तलाक के बाद शिखर धवन अकेले अपना जीवन बिता रहे हैं। बीच में कुछ महिलाओं के साथ उनका नाम जुड़ा था लेकिन सच्चाई कुछ नहीं थी। चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबले के दौरान शिखर धवन दुबई में ही थे।
वह आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। इस वजह से धवन को वहां ट्रॉफी के साथ फोटो सेशन के लिए बुलाया गया था और बाद में वह कमेंट्री में भी थोड़ी देर के लिए आए थे। वहां उनके साथ अन्य भारतीय साथियों ने मस्ती-मजाक किया था।

इस बीच धवन के साथ वहां एक खूबसूरत महिला भी मौजूद थीं और दोनों के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि धवन इस महिला के साथ रिलेशनशिप में हैं। यह पूरी तरह तो नहीं कहा जा सकता लेकिन लगता जरूर है।
ज्यादा जानकारी भी इस महिला के बारे में नहीं आई है लेकिन सोशल मीडिया पर मौजूद कुछ वीडियो के आधार पर बताया गया है कि धवन के साथ मौजूद महिला का नाम सोफी शाइन है और वह आयरलैंड की रहने वाली हैं।सोफी एक प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं। धवन और वह दोस्त हैं, रिलेशनशिप के बारे में स्थिति साफ़ नहीं है।
हालांकि कैमरे पर धवन और उनके साथ मौजूद महिला मित्र का फोटो आया, तो धवन ने काफी देर तक अपना चेहरा छिपाने का प्रयास किया। वह फ्रेम में नहीं आना चाहते थे। इतना होते ही फैन्स ने उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और सवाल भी उठने लगे। पिछले साल नवम्बर में भी दोनों साथ में दिखे थे और सोफी को फॉलो भी करते हैं।
हालांकि धवन ने कभी अपने नए रिलेशनशिप के बारे में कोई जानकारी पब्लिक डोमेन में नहीं दी है लेकिन अब वह खुले तौर पर महिला मित्र के साथ नजर आए हैं। देखना होगा कि यह महिला मित्र उनकी प्रेमिका हैं, या सिर्फ दोस्ती तक ही सीमित है। बात पब्लिक में आई है, तो एक न एक दिन सच्चाई भी सामने आ जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications