51वें जन्मदिन पर सौरव गांगुली ने लॉन्च किया लीडरशिप पर ऑनलाइन कोर्स
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने अपने 51वें जन्मदिन पर अपनी नई ऐप 'सौरव गांगुली मास्टरक्लास' को लॉन्च किया है। उन्होंने इसके साथ ही अपने ऐप पर 'लीडरशिप टू ग्रेटनेस' नाम से ऑनलाइन कोर्स भी लॉन्च किया, जो विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले व्यक्तियों को प्रेरित करने के साथ उन्हें गांगुली के नेतृत्व के तरीकों को समझने का भी अवसर देगा।
दादा ने इस ऐप को क्लासप्लस की मदद से लॉन्च किया है। भारतीय क्रिकेटर से जुड़ी इस तरह की पहली एजुकेशन ऐप को सभी एंड्रॉइड डिवाइस पर प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

पूरे कोर्स कंटेंट को इंग्लिश और बंगाली दोनों भाषाओं में आसानी से हासिल किया जा सकता है। खास बात यह है कि गांगुली और क्लासप्लस दोनों कोर्स से मिलने वाली कमाई का प्रयोग गरीब बच्चों की शिक्षा को सपोर्ट करने के लिए करेंगे।
इस ऐप में लीडरशिप के गुर सीखने, समझने पर काफी काम किया गया है। गांगुली ने अपनी लीडरशिप से भारतीय क्रिकेट में जबरदस्त बदलाव लाया था। वे एक नई आक्रामक कल्चर भी लेकर आए थे और टीम इंडिया ने लगातार ओवरसीज में जीतना शुरू कर दिया था। पहली बार भारत ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निडर होकर दादा के अंडर में ही खेला था।
ये भी पढ़ें- सचिन-गांगुली के साथ ओपन कर चुके इस क्रिकेटर ने फिल्मों में बनाया नया करियर, साउथ इंडिया में बन गया 'हीरो'
इस अवसर पर गांगुली ने कहा कि उनका सफलता का फंडा सीधा और सरल है। एक लीडर और एक स्पोर्ट्सपर्सन के तौर पर अपनी कोर वैल्यू से जुड़े रहना मेरी सफलता की बुनियाद रहा है। मैं दशकों के अपने अनुभव को शेयर करना चाहता हूं, प्रैक्टिकल नॉलेज भी देने जा रहा हूं, और दबाव में कैसे काम किया जाए पर भी बताना जा रहा हूं।
इस दौरान क्लासप्लस के सीईओ ने कहा कि हम दादा की लीडरशिप को मैदान पर देख चुके हैं। अब उनसे ये सीखने का वक्त है कि अपनी खुद की लीडरशिप स्टाइल को कैसे विकसित किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications