PAK vs ENG, 1st Test: मुंह छिपाने को मजबूर हुआ पाकिस्तान, इंग्लैंड ने घर में घुसकर 47 रनों से हराकर जीता मैच
Pakistan vs England 1st Test, Highlights: हैरी ब्रूक और जो रूट के बेहतरीन बल्लेबाजी प्रदर्शन के बाद जैक लीच के यादगार स्पेल की बदौलत इंग्लैंड ने मुल्तान में पहले टेस्ट में पाकिस्तान को पारी और 47 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़ता बना ली है।
दरअसल, पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन किया और मेजबान टीम ने 556 रन बनाए। इंग्लैंड ने इससे भी बेहतर प्रदर्शन किया और अपनी पारी 823/7 के विशाल स्कोर पर घोषित की। ब्रूक ने तिहरा शतक बनाया जबकि जो रूट ने 262 रन बनाए।

एक पारी और 47 रनों से जीता मैच
बाद में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 220 रनों पर रोक दिया और मैच को एक पारी और 47 रनों से जीत लिया। इंग्लैंड के लिए जैक लीच ने तीन और चार विकेट लिए। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह भी पहली बार हुआ कि कोई टीम 500 से अधिक रन बनाने के बाद पारी से हारी।
टेस्ट मैचों में एक पारी में हार के बाद सबसे ज़्यादा टीम स्कोर
- 556 - पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, मुल्तान, 2024 (पारी और 47 रन)*
- 492 - आयरलैंड बनाम श्रीलंका, गॉल, 2023 (पारी और 10 रन)
- 477 - इंग्लैंड बनाम भारत, चेन्नई, 2016 (पारी और 75 रन)
- 463 - वेस्टइंडीज बनाम भारत, कोलकाता, 2011 (पारी और 15 रन)
- 459 - भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन, 2010 (पारी और 25 रन)
पहले बल्लेबाजी करते हुए हार के बाद सबसे ज़्यादा स्कोर
- 595/8d - बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंगटन, 2017
- 586 - ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, सिडनी, 1894
- 556 - ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, एडिलेड, 2003
- 556 - पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, मुल्तान, 2024*
- 553 - न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम, 2022
हार के बाद टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा शतक
- 3 - श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया, कोलंबो, 1992
- 3 - पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, रावलपिंडी, 2022
- 3 - पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, मुल्तान, 2024*
पहली पारी में 500 से ज्यादा रन बनाने के बाद सबसे ज्यादा हार
- 5 - पाकिस्तान*
- 3 - ऑस्ट्रेलिया
- 2 - इंग्लैंड
- 2 - न्यूजीलैंड
- 2 - बांग्लादेश
टेस्ट में घरेलू मैदान पर पाकिस्तान की सबसे बड़ी हार
- वेस्टइंडीज के खिलाफ पारी और 156 रन, लाहौर, 1959
- भारत के खिलाफ पारी और 131 रन, रावलपिंडी, 2004
- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पारी और 99 रन, रावलपिंडी, 1998
- भारत के खिलाफ पारी और 52 रन, मुल्तान, 2004
- इंग्लैंड के खिलाफ पारी और 47 रन, मुल्तान, 2024*
घरेलू मैदान पर पाकिस्तान का सबसे लंबा हार का सिलसिला
- 11 - मार्च 2022 - जारी (7 हारे, 4 ड्रॉ)*
- 11 - फरवरी 1969 से मार्च 1975 (1 हारे, 10 ड्रॉ)
- 8 - मार्च 1959 - अक्टूबर 1964 (4 हारे, 4 ड्रॉ)
- 8 - अक्टूबर 1998 - मार्च 2000 (4 हारे, 4 ड्रॉ)
ये भी पढ़िए- 'मेरे खिलाफ दुश्मनों ने,' अब मोहम्मद शमी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें? हसीन जहां ने हाईकोर्ट का किया धन्यवाद












Click it and Unblock the Notifications