Sourav Ganguly Brand Ambassador बने, त्रिपुरा में पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल, VIDEO

त्रिपुरा सरकार ने भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सौरव गांगुली राज्य पर्यटन का अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। गांगुली ने कहा, 'टूरिज्म बढ़ाने में स्पोर्स्ट्स की सबसे अहम भूमिका होती है।

sourav ganguly

Sourav Ganguly: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सौरव गांगुली भाजपा शासित पूर्वोत्तर भारतीय राज्य त्रिपुरा के ब्रांड एंबेसडर बने हैं। पर्यटन मंत्री के साथ बैठक के बाद गांगुली ने नई जिम्मेदारी को लेकर कहा- वे तैयार हैं। स्पोर्ट्स से पर्यटन को काफी मदद मिलती है।

पत्रकारों से बात करते हुए गांगुली ने कहा, उनकी कोशिश देश के पर्यटन मानचित्र पर त्रिपुरा को अलग पहचान दिलाने की होगी। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष रह चुके गांगुली के पास खिलाड़ी होने के साथ-साथ प्रशासक का भी अनुभव है।

बीसीसीआई के दादा का बड़ा दांव

गांगुली को चाहने वाले क्रिकेट प्रशंसक दादा नाम से भी पुकारते हैं। उन्होंने क्रिकेट की लोकप्रियता के सामने बाकी खेल और पूर्वोत्तर में इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी पर भी संकेत किया। गांगुली क्रिकेट कैप्टन के अलावा BCCI चीफ भी रह चुके हैं।

कैसे प्रिपुरा की मदद करेंगे दादा

उन्होंने कहा, वे खुद एक फुटबॉल फैन हैं, इसलिए वे चाहते हैं कि पर्यटकों के बीच खेल और स्पोर्ट्स प्रोफेशनल्स की मदद से त्रिपुरा को बेहतर पहचान दिलाई जा सकती है। उन्होंने स्टेडियम बनाने की बात भी कही।

इससे पहले गांगुली ने कोलकाता आवास पर त्रिपुरा सरकार के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें औपचारिक रूप से प्रस्ताव शेयर किया गया। त्रिपुरा के पर्यटन मंत्री सुशांत चौधरी के साथ बैठक के बाद गांगुली ने कहा कि, 'मैं तैयार हूं, आज रात तक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी गति
इस मौके पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि, 'यह बहुत गर्व की बात है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली जी ने त्रिपुरा टूरिज्म का ब्रांड एंबेसडर बनने के हमारे प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। आज उनसे टेलीफोन पर बातचीत हुई। विश्वास है कि गांगुली जी की भागीदारी निश्चित रूप से राज्य के पर्यटन क्षेत्र को गति प्रदान करेगी।'

त्रिपुरा में पर्यटन क्षेत्र को होगा बहुत लाभ- मंत्री
त्रिपुरा के पर्यटन मंत्री सुशांत चौधरी ने कहा कि, 'इस कदम का उद्देश्य राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देना है। चौधरी ने वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ क्रिकेट स्टार से मुलाकात की। चौधरी का मानना है कि ब्रांड एंबेसडर के रूप में उनके जैसी प्रमुख हस्ती होने से त्रिपुरा में पर्यटन क्षेत्र को बहुत लाभ होगा।

त्रिपुरा को है ब्रांडिंग की आवश्यकता
पर्यटन मंत्री ने कहा कि, 'हमारे त्रिपुरा राज्य के पर्यटन को दुनिया भर में ले जाने के लिए बहुत अधिक प्रचार और उचित ब्रांडिंग की आवश्यकता है और इसके लिए हमें एक लोकप्रिय ब्रांड एंबेसडर की आवश्यकता है जो पूरी दुनिया में जाना जाता है! दुनिया में त्रिपुरा के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान, हमारे प्यारे दादा सौरव गांगुली से अधिक लोकप्रिय व्यक्तित्व कौन हो सकता है?

दरअसल, यह कदम महत्वपूर्ण है, क्योंकि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले सौरव गांगुली को वर्षों से पश्चिम बंगाल सरकार से ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं मिला था। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को बंगाल का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। गांगुली, शाहरुख की आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सदस्य रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+