स्मृति मंधाना ने मचाया कोहराम, ठोका दूसरा सबसे तेज ODI शतक, ऑस्ट्रेलिया की उड़ी धज्जियां
Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं, कल ही रैंकिंग में एक नंबर की बल्लेबाज बनने वाली इस भारतीय ओपनर ने आज तहलका मचा दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यू चंडीगड़ में दूसरे एकदिवसीय मुकाबले के दौरान उन्होंने तूफानी अंदाज में सैकड़ा जमा दिया।
भारतीय महिला टीम की तरफ से एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज शतक का कीर्तिमान स्मृति मंधाना के नाम ही था, अब उन्होंने दूसरे स्थान पर भी अपना नाम दर्ज करा लिया है। एक और ख़ास बात यह भी है कि दोनों तेज शतक उन्होंने इसी वर्ष जड़े हैं, पहले आयरलैंड के खिलाफ 70 गेंदों में सैकड़ा जड़ा था। आज ऑस्ट्रेलिया का धुआं निकालते हुए मंधाना ने 77 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया।

इसके अलावा, हरमनप्रीत कौर ने भी इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्रमशः 82 और 87 गेंदों में तेज़ शतक जड़े हैं। 2025 में कोलंबो में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जेमिमाह रोड्रिग्स ने भी 89 गेंदों में शतक बनाकर टीम के लिए कमाल किया था।
Smriti Mandhana टॉप टीम में शामिल
एक और दिलचस्प आंकड़ा यह है कि महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा एकदिवसीय शतक जड़ने के मामले में मंधाना का नाम तीसरे स्थान पर है। लिस्ट में टॉप नाम ऑस्ट्रेलिया की मेग लेनिंग का नाम है, उनके नाम 15 एकदिवसीय शतक हैं। दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स हैं, उनके नाम 13 शतक हैं। स्मृति मंधाना 12 शतक के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
शतक जड़ने के बाद मंधाना आउट होकर चलती बनीं। उन्होंने 91 गेंदों का सामना करते हुए 117 रन जमाए। इस दौरान 14 चौके और 4 धमाकेदार छक्के उनके बल्ले से आए। मंधाना के अलावा भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी दीप्ति शर्मा थीं, वह 40 रन बनाकर आउट हुईं। रिचा घोष ने भी 29 का योगदान दिया। इस तरह टीम इंडिया ने 292 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई।
ऑस्ट्रेलिया की करारी हार
जवाबी पारी में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रही, एक के बाद एक विकेट गंवाते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 190 के स्कोर पर आउट हो गई, टीम इंडिया ने 102 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। भारत के लिए क्रांति गौड़ ने सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किये। सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर है।
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें












Click it and Unblock the Notifications