स्मृति मंधाना की शादी पर छाया विवाद! पलाश की कथित वायरल चैट के बीच बहन पलक की बड़ी प्रतिक्रिया

Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कम्पोजर पलाश मुच्छल की शादी कैंसल होने के बीच कई तरह की खबरें सामने आई हैं। उनमें ताजा खबर पलाश की किसी अन्य लड़की के साथ कथित वायरल चैट को लेकर है, जो रेडिट से अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आ गई। शादी कैंसल होने को लेकर पलाश की पहन की प्रतिक्रिया आई है।

पलाश की बहन ने इस मुश्किल घड़ी में प्राइवेसी का सम्मान करने का आग्रह किया है। स्मृति और पलाश के बीच रिश्ते ठीक नहीं होने की खबरों के बीच बहन पलक ने एक तरह से अपने भाई का बचाव करने का प्रयास किया है।

smriti mandhana

पलक ने स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि स्मृति के पिता की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण स्मृति और पलाश की शादी फिलहाल के लिए रोक दी गई है। आप सभी से अनुरोध है कि इस संवेदनशील समय में दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करें।

पलाश की मां का बयान

उधर शादी कैंसल होने के बाद पलाश मुच्छल को भी अस्पताल में भर्ती कराने की खबरें सामने आईं। पलाश मुच्छल की मां की तरफ से बयान आया है। उनका कहना है कि पलाश इतने रोये कि उनकी तबीयत खराब हो गई और चार घंटे अस्पताल में रखा गया। उनको ड्रिप चढाई गई और ईसीजी के अलावा अन्य टेस्ट भी किये गए। वह बहुत ज्यादा तनाव में हैं, जांच में सब कुछ ठीक आया है। पलाश ने ही शादी कैंसल करने के लिए पहले निर्णय लिया था।

कथित चैट वायरल

इस बीच शादी कैंसल होने को लेकर रेडिट पर कुछ स्क्रीन शॉट वायरल हैं, जिनको पलाश और एक अन्य लड़की के बताए जा रहे हैं। इसमें पलाश की तरफ से लड़की को स्विमिंग करने जाने के लिए पूछा जाता है, कुछ अन्य बातें भी होती हैं। हालांकि वनइंडिया इस कथित वायरल चैट की सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है, सोशल मीडिया पर चलने वाली हर बात सच होना जरूरी नहीं होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+