स्मृति मंधाना को पलाश मुच्छल ने दिया धोखा? दूसरी लड़की के साथ चैट वायरल, जानें क्या-क्या बातें हुई
Smriti Mandhana: भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर को पलाश मुच्छल के साथ होनी थी लेकिन अचानक यह शादी रुक गई और कैंसल कर दी गई। स्मृति के पिता की तबियत खराब की बात कहते हुए शादी रद्द हुई थी लेकिन अब कुछ और खबर सामने आ रही है।
पलाश की बहन पलक द्वारा भी शादी कैंसल की घोषणा की गई और इसके तुरंत बाद, पलाश और मैरी डी'कोस्टा नाम की एक लड़की की चैट के स्क्रीनशॉट रेडिट पर तेजी से वायरल हो गए। मैरी ने ये स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किए।

वायरल चैट में पलाश अपने और स्मृति के 'लॉन्ग-डिस्टेंस' रिश्ते का ज़िक्र करते दिख रहे हैं और यह भी कहते हैं कि वे उनके साथ 'टूर' पर जाते हैं। बातचीत में उनके मैसेज काफ़ी फ्लर्टिंग टोन में नज़र आए, जहाँ वे मैरी की तारीफ़ करते दिखे। हालांकि वनइंडिया इस कथित चैट के सही होने की पुष्टि बिल्कुल नहीं करता।
इस चैट में पलाश की तरफ से मैरी को किसी होटल में स्वीमिंग के लिए आमंत्रित करते हुए देखा गया है। यश भी बताया गया है कि स्मृति से उनकी मुलाक़ात 3 से 5 महीने में होती है। जब स्मृति से प्यार को लेकर सवाल किया जाता है, तो वह सीधा जवाब नहीं देते हैं। अब इस चैट के वायरल होने पर पलाश की जमकर ट्रोलिंग हो रही है।
इन वायरल स्क्रीन शॉट्स की सच्चाई की पुष्टि कहीं नहीं की जा सकी है। लोगों ने पलाश को दोषी ठहराना शुरू कर दिया है। एक्स पर कई ब्लू टिक अकाउंट वाले लोगों ने भी पलाश की खिंचाई की है। कुछ यूजर ऐसे भी हैं, जिन्होंने दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करने की बातें भी कही हैं।
शादी कैंसल होने के बाद स्मृति मंधाना ने अपने इन्स्टाग्राम से सगाई वाला वीडियो डिलीट कर दिया था, इससे भी लोगों के मन में कई सवाल खड़े हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications