'तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती, नजारे हम क्या देखें', स्मृति मंधाना पर सरेआम किसने लुटाया प्यार?

Smriti Mandhana Shares Photos: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना खेल के अलावा अपनी खूबसूरती के कारण भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। अक्सर अपने शानदार लुक की वजह से वह फैंस के बीच चर्चाएं बटोरने में सफल रही हैं। स्मृति मंधाना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की है, जिस पर लगातार फैंस कमेंट्स कर रहे हैं।

स्मृति मंधाना ने शेयर की तस्वीर (Smriti Mandhana Shares Photos)

यह तस्वीर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के वार्षिक पुरस्कार समारोह के दौरान का है। जहां स्मृति मंधाना भी शामिल हुईं थीं। इस दौरान उनकी लुक्स को देखकर फैंस दंग रह गए थे। वे कई युवा भारतीय महिला खिलाड़ियों के लिए रोल मॉडल हैं। फैंस के साथ-साथ युवा महिला खिलाड़ी भी उनकी स्टाइल को कापी करने में काफी आगे रहती हैं।

Smriti Mandhana 1

मंधाना पर फैंस ने लुटाया प्यार

स्मृति मंधाना का यह रूप देख फैंस भी उनके दीवाने हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा कि तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती, नजारे हम क्या देखें। उनकी पोस्ट पर कमेंट्स में उनकी सुंदरता और स्टाइल की प्रशंसा करने वाले अधिकतर फैंस थे। कुछ ने तो उन्हें "नेशनल क्रश" तक कह दिया। मंधाना के लुक के लिए लोगों का प्यार साफ तौर पर दिख रहा था। मंधाना की तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटाते नजर आए।

स्मृति मंधाना का क्रिकेट करियर

स्मृति मंधाना का जन्म 18 जुलाई 1996 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। मंधाना ने अपनी क्रिकेट यात्रा की शुरुआत बेहद कम उम्र में की थी और जल्द ही अपनी बल्लेबाजी के शानदार कौशल से सबका ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने 2013 में भारत की महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में खेलना शुरू किया और 2016 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया।

उन्होंने 2017 में अपनी वनडे डेब्यू के बाद से कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं और भारत के लिए कई मैचों में जीत दिलाई है। उनकी पारी के दौरान शॉट्स की विविधता और धैर्य उनकी खासियत रही है। मंधाना की क्रिकेट यात्रा अभी भी विकासशील है और वह भारतीय क्रिकेट में अपनी जगह मजबूत कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+