स्मृति-शेफाली की जोड़ी ने रचा इतिहास, तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड! भारत को मिली धमाकेदार जीत

Smriti Mandhana and Shafali Verma: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 97 रन से बड़ी जीत दर्ज की। इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने ना सिर्फ रन बनाए, बल्कि एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। भारतीय खिलाड़ी पहले टी-20 मुकाबले में पूरी तरह से इंग्लैंड पर हावी नजर आये।

स्मृति मंधाना का ऐतिहासिक शतक (Smriti Mandhana and Shafali Verma)

टीम की नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर के चोटिल होने के बाद इस मैच में कप्तानी कर रहीं स्मृति मंधाना ने शानदार पारी खेलते हुए 62 गेंदों में 112 रन बनाए। उनकी इस पारी में चौकों और छक्कों की बारिश थी। इसी के साथ स्मृति मंधाना भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी20 में शतक जड़ा है। उनकी इस पारी की मदद से भारत ने 20 ओवर में 210/5 का स्कोर खड़ा किया, जो भारत का दूसरा सबसे बड़ा टी20 स्कोर रहा।

Smriti Mandhana 1

शेफाली के साथ रिकॉर्ड साझेदारी

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने इस मैच में 77 रन की ओपनिंग साझेदारी की। ये साझेदारी इसलिए खास बन गई क्योंकि इसी के साथ उन्होंने महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ रनों की साझेदारी (अब 21 बार) का नया रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली और बेथ मूनी के नाम था।

श्री चरणी का डेब्यू पर जलवा

भारत की गेंदबाज़ी में श्री चरणी ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में 4 विकेट लेकर तहलका मचा दिया। 12 रन देकर 4 विकेट लेना किसी भी डेब्यू करने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी का दूसरा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा। इंग्लैंड की टीम स्मृति मंधाना की तूफानी बल्लेबाजी और श्री चरणी की धारदार गेंदबाज़ी के सामने पूरी तरह बिखर गई। कप्तान नैट स्किवर ब्रंट ने 42 गेंदों में 66 रन बनाए लेकिन बाकी कोई खिलाड़ी उनका साथ नहीं दे पाई और पूरी टीम 14.5 ओवर में 113 रन पर ढेर हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+