Smriti Mandhana Wedding: 'तेनु लेके मैं जावांगा', मंधाना-पलाश के डांस ने जीता फैंस का दिल, वीडियो वायरल
Smriti Mandhana Wedding: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान और स्टार ओपनर स्मृति मंधाना आज यानी 23 नवंबर, 2025 को शादी के बंधन में बंधने वाली है। मंधाना जाने-माने संगीतकार और फिल्म निर्माता पलाश मुच्छल के साथ शादी करने वाली हैं। यह हाई-प्रोफाइल शादी क्रिकेट और बॉलीवुड जगत के लिए खास अवसर बन गया है। दोनों जगह कई हस्तियां इस शादी में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं।
शादी की रस्मों में मंधाना ने मचाई धूम (Smriti Mandhana Wedding)
शादी की रस्में 21 नवंबर को हल्दी की रस्म के साथ शुरू हुईं, जिसके बाद शनिवार (22 नवंबर, 2025) को मेहंदी और संगीत समारोह आयोजित किए गए। प्री-वेडिंग समारोहों के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। एक वायरल वीडियो में स्मृति और पलाश स्टेज पर एक साथ डांस करते हुए दिखाई दिए। यह प्यारा जोड़ा फिल्म 'सलाम-ए-इश्क' के लोकप्रिय गाने 'तेनु ले के मैं जावांगा' पर थिरक रहा था।

जबरदस्त डांस का वीडियो हो रहा वायरल
जैसे ही बैकग्राउंड में गाना "ससुराल मैं जावां गी" बजा, स्मृति ने पलाश के गले में वरमाला डाली। जिसके बाद पलाश ने भी जबरदस्त एनर्जी के साथ डांस मूव्स दिखाए। सोशल मीडिया यूजर्स इस प्यारे जोड़े को "क्यूट कपल फॉरएवर" कहकर प्यार बरसा रहे हैं और उनके परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। संगीत समारोह का एक और मुख्य आकर्षण भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सदस्यों का ग्रुप डांस परफॉर्मेंस रहा।
साथी खिलाड़ियों ने भी लूटी महफिल
पूरी टीम ने अपनी उप-कप्तान स्मृति मंधाना को समर्पित करते हुए फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के गाने 'तेरा यार हूं मैं' पर डांस किया। क्रिकेटर श्रेयंका पाटिल ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर संगीत समारोह की एक झलक शेयर की, जिसमें टीम 'आज़ाद' फिल्म के गाने 'उई अम्मा' पर ग्रुप डांस करती दिखी। श्रेयंका ने कैप्शन में लिखा कि यह टीजर है दोस्तों। पूरा वीडियो जल्द आ रहा है। एक्ट्रेस अपूर्वा अरोड़ा समेत कई हस्तियों और फैंस ने इस पोस्ट पर कमेंट किया।












Click it and Unblock the Notifications