Smriti Mandhana के आगे फीकी हैं बॉलीवुड हीरोइनें, खूबसूरती से नहीं हटेगी नजर! जानिए कितनी है नेटवर्थ?
Smriti Mandhana, Net Worth: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना आज यानी 18 जुलाई 2025 को अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। साल 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाली मंधाना ने बहुत ही कम समय में अपनी अलग पहचान बना ली है। क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में स्मृति मंधाना दमदार प्रदर्शन करने में कामयाब रही है। स्मृति मंधाना का बल्ला लगातार हल्ला बोल रहा है।
खूबसूरती में काफी आगे हैं स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana, Net Worth)
स्मृति मंधाना की बल्लेबाज़ी की तकनीक, स्टाइल और आत्मविश्वास ने उन्हें महिला क्रिकेट की पोस्टर गर्ल बना दिया है। स्मृति मंधाना का करियर जितना शानदार है, उनकी खूबसूरती भी उतनी ही असरदार है। अपनी खूबसूरती के कारण भी वह फैंस के बीच सुर्खियां बटोरने का काम करती रही है। कुछ फैंस स्मृति मंधाना को फिल्मी एक्ट्रेस से बेहतर बताने का काम कर चुके हैं।

WPL की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं मंधाना
महिला प्रीमियर लीग (WPL) की शुरुआत के बाद महिला क्रिकेटरों की ब्रांड वैल्यू और कमाई में जबरदस्त उछाल आया है। स्मृति मंधाना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) महिला टीम की कप्तान हैं। वह WPL की सबसे महंगी खिलाड़ी भी रही हैं। RCB ने उन्हें 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा था, जो इस लीग की अब तक की सबसे बड़ी डील मानी जाती है।
करोड़ों की मालकिन हैं मंधाना
इसके अलावा वह बीसीसीआई के ग्रेड-ए कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हैं, जिससे उन्हें हर साल 50 लाख रुपये मिलते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ 32 से 34 करोड़ रुपये के बीच है। क्रिकेट के अलावा स्मृति ब्रांड इंडोर्समेंट्स की दुनिया में भी छाई हुई हैं। Hero, Boost और Bata जैसे बड़े ब्रांड्स उनसे जुड़े हुए हैं। उनकी प्यारी मुस्कान ने उन्हें विज्ञापन की दुनिया में भी स्टार बना चुके हैं। स्मृति मंधाना अब तक भारत के लिए 263 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुकी हैं और उन्होंने कुल 9,112 रन बनाए हैं। इनमें 14 अंतरराष्ट्रीय शतक भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications