Smriti Mandhana: वर्ल्ड चैंपियन स्पेशल KBC एपिसोड से गायब हुईं स्मृति मंधाना, फैंस हुए हैरान, अमिताभ परेशान
Smriti Mandhana KBC : भारत की महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक ICC Women's Cricket World Cup जीत का जश्न मनाने के लिए इस हफ्ते कौन बनेगा करोड़पति (KBC) का एक खास एपिसोड शूट किया गया। शो के सेट पर टीम की कई स्टार खिलाड़ी मौजूद रहीं, लेकिन सभी की नज़र जिस एक नाम को ढूंढती रही-वह थीं टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना, जो इस एपिसोड की शूटिंग में शामिल नहीं हो पाईं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मंधाना 26 नवंबर की शाम को होने वाली रिकॉर्डिंग में हिस्सा लेने वाली थीं, लेकिन उन्होंने "निजी कारणों" का हवाला देते हुए आखिरी समय में शूट से नाम वापस ले लिया। यह KBC पर उनकी तीसरी उपस्थिति होती।

शादी की तैयारियों के बीच अचानक बिगड़ी पिता की तबीयत
स्मृति मंधाना की गैरहाज़िरी उनकी निजी जिंदगी में चल रहे लगातार तनाव के बीच सामने आई है। हाल ही में उनकी शादी संगीतकार पलाश मुच्छल से होने वाली थी। महाराष्ट्र के सांगली में हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे रीति-रिवाज पूरे भी हो चुके थे। लेकिन तभी स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत अचानक खराब हो गई और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।
इसी के बाद शादी की बाकी रस्में रोक दी गईं। पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद स्मृति मंधाना ने अपने सोशल मीडिया से सभी प्री-वेडिंग तस्वीरें भी हटा दीं, हालांकि वह पुरानी पोस्ट जहां वह पलाश मुच्छल के साथ नजर आती हैं, अभी भी मौजूद हैं।
शादी क्यों टली? पलाश की मां ने बताई वजह
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में पलाश मुच्छल की मां, अमिता मुच्छल, ने बताया कि शादी को टालने का फैसला खुद पलाश का था। जैसे ही उन्हें स्मृति के पिता की हालत के बारे में पता चला, वे भावनात्मक रूप से टूट गए और कहा कि "ऐसे माहौल में शादी नहीं हो सकती।" इमोशनल प्रेशर इतना ज्यादा बढ़ गया कि पलाश को कुछ समय के लिए मेडिकल ऑब्ज़र्वेशन में भी रखा गया। उनकी बहन, गायिका पलक़ मुच्छल, अस्पताल में उनसे मिलने पहुंचीं।
KBC एपिसोड में चमकी महिला क्रिकेट टीम
स्मृति मंधाना की अनुपस्थिति के बावजूद KBC का सेट उस दिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सितारों से जगमगा रहा था। सेट पर कप्तान हरमनप्रीत कौर, बैटर हरलीन देओल, विकेटकीपर-बैटर ऋचा घोष,ओपनर शैफाली वर्मा, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दीप्ति शर्मा, ऑलराउंडर स्नेह राणा औरहेड कोच अमोल मजूमदार ये खिलाड़ी मौजूद रहीं। सेट पर उनकी एंट्री के वीडियो पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, और दर्शकों में इस स्पेशल एपिसोड को लेकर जबरदस्त उत्साह है।












Click it and Unblock the Notifications