Smriti Mandhana ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड कि विराट कोहली भी छूट गए पीछे! वर्ल्ड कप में बल्ले से मचाई गजब की तबाही

Smriti Mandhana 5000 Runs In ODI: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन पूरे करके इतिहास रच दिया है। 12 अक्टूबर यानी रविवार को अपनी 112वीं पारी में उन्होंने यह खास मुकाम हासिल किया। इसके साथ ही मंधाना यह उपलब्धि हासिल करने वाली सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गई हैं।

मंधाना ने कोहली को भी छोड़ा पीछे (Smriti Mandhana 5000 Runs In ODI)

स्मृति मंधाना ने यह कारनामा करके एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने अब पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों की संयुक्त सूची में भी तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। उनसे आगे सिर्फ पाकिस्तान के बाबर आजम और दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला ही हैं। सबसे कम पारियों में वनडे में 5000 रन बनाने के मामले में मंधाना ने भारतीय दिग्गज विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है।

Smriti Mandhana 1

लिस्ट में टॉप पर हैं बाबर आजम

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापत्तनम में 80 रनों की शानदार पारी के दौरान मंधाना ने 5000 वनडे रन पूरे किए और ऐसा करने वाली वह महिला क्रिकेट में सबसे तेज़ खिलाड़ी बन गईं। बाबर आजम ने सिर्फ 97 पारियों में 5000 रन पूरे किए और वह विश्व में सबसे तेज हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला ने यह उपलब्धि 101 पारियों में हासिल की थी।

मंधाना ने एक साथ कई दिग्गजों को पछाड़ा

मंधाना ने इस सूची में क्रिकेट के कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है, जिनमें भारत के विराट कोहली भी शामिल हैं। विराट कोहली और वेस्टइंडीज के महान विव रिचर्ड्स दोनों ने 5000 रन तक पहुंचने के लिए 114 पारियां ली थीं, जबकि मंधाना ने 112 पारियों में ही यह रिकॉर्ड बना लिया। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर (115 पारी), इंग्लैंड के जो रूट (116 पारी), और वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा (118 पारी) भी अब मंधाना से पीछे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+