Smriti mandhana के पिता की अब कैसी है तबीयत, डॉक्टर ने बताया क्यों हुए थे बीमार, अब कब होगी शादी?
Smriti Mandhana Dad Latest Health Update: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और सिंगर पलाश मुच्छल की शादी फिलहाल स्थगित कर दी गई है। यह फैसला रविवार (23 नवंबर) को शादी के दिन ही लिया गया। दरअसल, शादी वाले दिन स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना को हार्ट अटैक के लक्षण महसूस होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शादी के दिन अचानक बिगड़ी पिता की तबियत (Smriti Mandhana Wedding)
मंधाना और मुच्छल की शादी महाराष्ट्र के सांगली में होनी थी, जिसके लिए पिछले एक सप्ताह से समारोह चल रहे थे। सुबह नाश्ते के समय श्रीनिवास मंधाना की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत में सुधार न होने पर उन्हें तुरंत सांगली के सर्वहित अस्पताल और मेडिकल रिसर्च सेंटर में ले जाया गया। सर्वहित हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. नमन शाह ने श्रीनिवास मंधाना के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सुबह करीब 11:30 बजे सीने में बाईं ओर दर्द महसूस हुआ, जो हार्ट अटैक के लक्षण थे।

डॉक्टर ने बताया अब कैसी है हेल्थ
सर्वहित हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. नमन शाह ने श्रीनिवास मंधाना के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सुबह करीब 11:30 बजे सीने में बाईं ओर दर्द महसूस हुआ, जो हार्ट अटैक के लक्षण थे। शुरुआती जांच में उनके कार्डियक एंजाइमों में थोड़ी वृद्धि पाई गई है। डॉ. शाह ने बताया कि उनका ब्लड प्रेशर थोड़ा बढ़ा हुआ है और उन्हें लगातार ECG निगरानी की आवश्यकता है, और जरूरत पड़ने पर एंजियोग्राफी भी की जा सकती है। उन्होंने अनुमान लगाया कि यह सब शादी की भाग-दौड़ के कारण हुए शारीरिक या मानसिक तनाव के चलते हो सकता है।
अब कब होगी शादी?
स्मृति मंधाना के प्रबंधक तुहिन मिश्रा ने मीडिया को बताया कि श्रीनिवास मंधाना अभी डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उन्हें कुछ समय अस्पताल में ही रहना होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चूंकि स्मृति अपने पिता से भावनात्मक रूप से बहुत जुड़ी हुई हैं, इसलिए उन्होंने खुद फैसला किया है कि जब तक उनके पिता पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाते, तब तक शादी स्थगित रहेगी। पिता के ठीक होने के पश्चात ही मंधाना शादी करने के बारे में सोचेंगी।












Click it and Unblock the Notifications