स्मृति मंधाना ने 28 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ मचाया गदर, बनीं ऐतिहासिक कारनामा करने वाली पहली खिलाड़ी

Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना वर्ल्ड क्रिकेट में किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उनका नाम दुनिया की धांसू प्लेयर्स में गिना जाता है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में खेलते हुए मंधाना ने एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा है, जिसे 28 सालों में कोई नहीं तोड़ पाया था।

विशाखापट्टनम के मैदान पर दर्शकों ने एक नया इतिहास बनते देखा, जब मंधाना ने एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक रनों का आंकड़ा हासिल कर लिया। इस आंकड़े में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व क्रिकेटर बेलिंडा क्लार्क का कीर्तिमान तोड़ते हुए खुद का नाम दर्ज करा लिया।

smriti mandhana

Smriti Mandhana का वर्ल्ड रिकॉर्ड

29 साल की उम्र में उन्होंने 1997 में बेलिंडा क्लार्क द्वारा बनाए गए 970 रन के रिकॉर्ड को आठवें ओवर में आयाबोंगा खाका की गेंद पर छक्का लगाकर पार कर लिया। इस तरह अब दुनिया के सामने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया और वर्ल्ड कप जैसे मौके पर ऐसा होना बड़ी बात है।

उस साल क्लार्क ने एकदिवसीय इतिहास में पहली बार डबल सेंचुरी भी बनाई थी। उन्होंने मुंबई के एमआईजी मैदान में महिला विश्व कप के दौरान डेनमार्क के खिलाफ नाबाद 229 रन बनाए थे। वर्ल्ड क्रिकेट में यह एकदिवसीय इंटरनेशनल में पहला शतक था। बाद में सचिन तेंदुलकर ने 2010 में दूसरा डबल हंड्रेड लगाया था।

इस वर्ल्ड कप में फ्लॉप रहे हैं Smriti Mandhana

जब मंधाना बैटिंग करने के लिए आई थीं, तब उनके 959 रन थे। लगभग 60 के औसत से मंधाना ने ये रन महज 17 मैचों में बनाए थे। 18वें मुकाबले में आते ही उन्होंने बेलिंडा क्लार्क को पछाड़ने का काम किया है। क्लार्क को दुनिया के दिग्गज प्लेयर्स में गिना जाता है।

हालांकि इस वर्ल्ड कप में मंधाना का बल्ला नहीं चल पाया है, वह तीन मैचों में लगातार फ्लॉप रही हैं। इस बार तीसरे मैच में वह बेलिंडा क्लार्क का कीर्तिमान तोड़ने के बाद आउट हो गईं। मंधाना के बल्ले से महज 23 रनों की पारी आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+