SMAT 2023: वर्ल्ड कप के बीच रिंकू सिंह ने बल्ले से मचाई तबाही, 6 छक्के जड़ पूरा किया अर्धशतक और फिर...
SMAT 2023 Rinku Singh: विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह ने पिछले कुछ समय में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। रिंकू सिंह को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स में जाकर गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल की थी। एशियन गेम्स की टीम में भी रिंकू सिंह को फिनिशर का रोल दिया गया था। रिंकू सिंह ने कई मुकाबले में टीम के लिए अहम पारियां खेली थी।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में किया कमाल: रिंकू सिंह का बल्ला इन दोनों सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जमकर हल्ला बोल रहा है। रिंकू सिंह के बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। बीसीसीआई द्वारा आयोजित घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का क्वालीफाइंग चरण खेला जा रहा है। गुरुवार को मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब और उत्तर प्रदेश के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया।

33 गेंद में 77 रन: इस मुकाबले में उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलते हुए रिंकू सिंह ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। रिंकू सिंह ने टीम के लिए नाबाद 77 रन बनाए। वह 33 गेंद में छह छक्कों की मदद से टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। रिंकू सिंह के बल्ले से 77 रन निकले। रिंकू सिंह की इस पारी की बदौलत ही उत्तर प्रदेश की टीम 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 169 रन बनाने में सफल रही।
रिंकू सिंह ने जीता दिल: अंतिम तीन ओवर में पंजाब के खिलाफ रिंकू सिंह ने पांच जोरदार छक्के लगाने का काम किया। एक समय पर रिंकू सिंह 21 गेंद में 38 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन 18 ओवर के बाद रिंकू सिंह ने तेज तर्रार अंदाज में बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी और महज 33 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह के इस पारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
केकेआर के फिनिशर बने रिंकू: आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए भी रिंकू सिंह ने कई बेहतरीन पारियां खेली है। रिंकू सिंह को आईपीएल में कोलकाता के लिए फिनिशिंग का काम किया। साल 2023 में रिंकू सिंह ने कोलकाता के लिए कई मैच को फिनिश करने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications