SL vs ZIM: वनडे सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम का ऐलान, जानिए कब होगा मैच, देखें पूरा शेड्यूल

Sri Lanka Announce 17 Member ODI Squad: श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच 6 जनवरी से वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। दोनों ही टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर चुकी है। वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका ने भी अपने 17 सदस्य टीम का ऐलान कर दिया है। कुसल मेंडिस को वनडे टीम की कप्तानी सौंप गई है। कुसल मेंडिस ने साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान भी श्रीलंका की टीम की कप्तानी संभाली थी।

मेंडिस होंगे टीम के कप्तान: 6 जनवरी से अपने घरेलू मैदान पर जिम्बाब्वे के खिलाफ श्रीलंका की टीम वनडे सीरीज का आगाज करने जा रही है। वनडे सीरीज के बाद दोनों ही देश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज भी खेली जाएगी। जिसका आगाज 14 जनवरी से होना है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में दासुन शनका के बाहर होने के बाद टीम की कप्तानी कुसल मेंडल ही संभाल रहे हैं। मेंडिस की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है।

Sri Lanka 1

वनिंदु हसरंगा की वापसी: वनडे वर्ल्ड कप में चोटिल होने की वजह से वनिंदु हसरंगा हिस्सा नहीं ले पाए थे। हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। भारतीय पिचों पर वनिंदु हसरंगा श्रीलंका के लिए कारगर साबित हो सकते थे, लेकिन चोटिल होने के कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए। जिसका नुकसान श्रीलंका को उठाना पड़ा। जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज के लिए वह श्रीलंका की टीम में वापस आ गए हैं।

टी-20 सीरीज होगा अहम: 14 जनवरी से टी-20 सीरीज दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है। श्रीलंका और जिम्बाब्वे दोनों की कोशिश टी-20 वर्ल्ड कप से पहले अपना दमखम दिखाने की होगी। अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में श्रीलंका की टीम बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। श्रीलंका क्रिकेट का स्तर पिछले कुछ समय में तेजी के साथ नीचे गिरा है।

वनडे सीरीज का शेड्यूल

6 जनवरी, पहला वनडे, कोलंबो
8 जनवरी, दूसरा वनडे, कोलंबो
11 जनवरी, तीसरा वनडे, कोलंबो

टी-20 सीरीज का शेड्यूल

14 जनवरी, पहला टी-20 मैच, कोलंबो
16 जनवरी, दूसरा टी-20 मैच, कोलंबो
18 जनवरी, तीसरा टी-20 मैच, कोलंबो

जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम: कुसल मेंडिस (कप्तान), चरिथ असलंका (उप-कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, सदीरा समाराविक्रमा, सहान अराचिगे, नुवानिदु फर्नांडो, दसुन शनाका, जेनिथ लियानगे, महेश तीक्षाना, दिलशान मदुशंका, डुनिथ वेलालागे, प्रमोद मदुशन, जेफरी वेंडरसे, अकिला धनंजय, वनिंदु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा।

जिम्बाब्वे वनडे टीम: क्रेग इर्विन (कप्तान), फराज अकरम, रयान बर्ल, जॉयलॉर्ड गम्बी, ल्यूक जोंगवे, ताकुद्ज़वानाशे काइतानो, तिनशे कामुनहुकामवे, क्लाइव मदांडे, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, तापीवा मुफुद्ज़ा, टोनी मुनयोंगा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, रिचर्ड नगारवा, सिकंदर रजा, मिल्टन शुम्बा।

जिम्बाब्वे टी20 टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, क्रेग इर्विन, जॉयलॉर्ड गम्बी, ल्यूक जोंगवे, तिनशे कामुनहुकामवे, क्लाइव मडांडे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, कार्ल मुंबा, टोनी मुनयोंगा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, आइंस्ले एनडलोवु, रिचर्ड नगारवा, मिल्टन शुम्बा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+