SL vs ZIM Dream 11: श्रीलंका-जिम्बाब्वे मैच की ये है सबसे बेस्ट ड्रीम XI टीम, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?
SL vs ZIM Dream11 Prediction: श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच आज, 8 जनवरी को दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच बारिश के कारण बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया था। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे श्रीलंका का मुकाबला जिम्बाब्वे से होगा। आइए जानते हैं इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में कौन-कौन से खिलाड़ी गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।
SL vs ZIM, Head-to-Head Record: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल 62 मैच खेले हैं। इस दौरान श्रीलंका ने कुल 47 मैच जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे ने कुल 12 मुकाबलों में जीत हासिल की है। दोनों टीमोंके बीच तीन मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुए हैं।

SL vs ZIM, Colombo Weather Report: कोलंबो वेदर रिपोर्ट
कोलंबो में सोमवार को 85 प्रतिशत ह्यूमिडिटी लेवल के साथ बारिश की 70 प्रतिशत संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है, जबकि हवा की गति 11 किमी/घंटा रहेगी।
R.Premadasa Stadium, Pitch Report: पिच रिपोर्ट
कोलंबो की पिच स्पिनर को काफी मदद करती है। यह पहले बल्लेबाजी की पिच है। कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम की पिच पर गेंदबाजों के पास विकेट निकालने के मौके होंगे।यहां पिछले पांच मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 211 रन रहा है। टॉस जीतने वाली टीम संभवतः बल्लेबाजी का चुनाव करेगी।
SL vs ZIM, Predicted XI: संभावित प्लेइंग-11
श्रीलंका: अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, सहान अराचिगे, दासुन शनाका, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, दिलशान मदुशंका।
जिम्बाब्वे: टी कैटानो, टी कामुनुहुकामवे, सी इरविन (कप्तान), एम शुम्बा, सिकंदर रजा, रयान बर्ल, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), फ़राज़ अकरम, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, तापीवा मुफुद्ज़ा।
SL vs ZIM, Dream11 Prediction: श्रीलंका और जिम्बाब्वे ड्रीम 11 टीम
- विकेटकीपर: कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा
- बल्लेबाज: रयान बर्ल, अविष्का फर्नांडो, चैरिथ असलांका
- ऑलराउंडर: सिकंदर रजा, दासुन शनाका
- गेंदबाज: ब्लेसिंग मुज़ारबानी, रिचर्ड नगारवा, महीश थीक्षाना, दिलशान मधुशंका
- कप्तान: सदीरा समरविक्रमा
- उपकप्तान: रयान बर्ल
श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे फुल स्क्वाड
श्रीलंका टीम: अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, जेनिथ लियानागे, चैरिथ असलांका, सहान अराचिगे, दासुन शनाका, महीश थीक्षाना, दुशमंथा चमीरा, जेफरी वेंडरसे, दिलशान मदुशंका, नुवानीदु फर्नांडो, डुनिथ वेललागे, अकिला धनंजय ,प्रमोद मदुशन।
जिम्बाब्वे टीम: ताकुदज़्वानाशे काइतानो, तिनशे कामुनहुकामवे, क्रेग एर्विन (कप्तान), मिल्टन शुम्बा, सिकंदर रज़ा, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), रयान बर्ल, फ़राज़ अकरम, रिचर्ड नगारावा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, तापीवा मुफुद्ज़ा, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, जॉयलॉर्ड गम्बी, टोनी मुनयोंगा, ल्यूक जोंगवे।












Click it and Unblock the Notifications