क्या इन खिलाड़ियों के साथ होगा T20 World Cup 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ये हैं संभावित प्लेयर्स के नाम
T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप इस साल वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में पहली बार 20 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच एक जून को यूएसए और कनाडा के बीच खेला जाएगा, जबकि भारत और पाकिस्तान 9 जून को न्यूयॉर्क में भिड़ेंगे।
इस फॉर्मेट में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हो सकती है, अगर दोनों खिलाड़ी टूर्नामेंट में खेलते हैं, तब कैसी होगी भारत की संभावित टीम, आइए जानते हैं।
रोहित शर्मा और विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप खेलने के इच्छुक
पीटीआई की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय स्टार रोहित शर्मा और विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा बनने के इच्छुक हैं। रोहित और कोहली दोनों ने नवंबर 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से भारत के लिए सबसे छोटे प्रारूप में नहीं खेला है।

पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल 2024 के पहले महीने में संभावित खिलाड़ियों की फॉर्म और फिटनेस देखने के बाद ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 पर फैसला लिया जाएगा। हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी चोटों के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे, जबकि ज्यादातर खिलाड़ियों के दक्षिण अफ्रीका टेस्ट के बाद घरेलू सीरीज में हिस्सा लेने की संभावना नहीं है।
सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या के फिट नहीं होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज आपको वर्ल्ड कप स्क्वाड को लेकर कोई बड़ी जानकारी नहीं दे सकेगी। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र के हवाले से बीसीसीआई ने कहा कि, टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर सब कुछ आईपीएल के पहले महीने के आधार पर तय किया जाएगा।' इसी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि टी20 विश्व कप 2024 को ध्यान में रखते हुए आईपीएल के दौरान कुल 30 खिलाड़ियों पर नजर रखी जाएगी।
टी-20 वर्ल्ड कप की स्क्वाड में रोहित और विराट कोहली के अलावा यशस्वी जायसवाल बाएं हाथ के बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल हो सकते हैं। नीचले क्रम में ईशान किशन को शामिल किया जा सकता है। गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह को शामिल किया जा सकता है। साथ ही स्पिनर में कुलदीप यादव एक मात्र गेंदबाज हो सकते हैं। ऑलराउंडर में हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और रवींद्र जेडजा को शामिल किया जा सकता है।
ऐसी हो सकती है टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए संभावित टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।












Click it and Unblock the Notifications