SL vs Zim: 10 रन दूर थी जीत, श्रीलंकाई गेंदबाज ने हैट्रिक लेकर हलक से छिना मैच, आखिर ओवर में हुआ करिश्मा

SL vs Zim 1st ODI Dilshan Madushanka: हरारे में खेले गए पहले वनडे में श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को 7 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। मैच के आखिरी ओवर तक रोमांच बरकरार रहा, लेकिन श्रीलंकाई तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका की हैट्रिक ने मुकाबले का पासा पलट दिया। दिलशान मदुशंका ने मैदान पर कुछ ऐसा किया जिसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की होगी।

श्रीलंका ने बनाए 298 रन (SL vs Zim 1st ODI Dilshan Madushanka)

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट पर 298 रन बनाए। टीम की ओर से पाथुम निसंका ने 92 गेंदों पर 76 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 12 चौके शामिल थे। उनके अलावा कुसल मेंडिस ने 38 रन बनाए। मध्यक्रम में जनीथ लियानागे (70* रन, 47 गेंद) और कमिंदु मेंडिस (57* रन, 36 गेंद) ने धमाकेदार बल्लेबाजी की।

SL vs Zim 1

जिम्बाब्वे की शुरुआत रही खराब

दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 137 रन की अटूट साझेदारी हुई। इसी दम पर श्रीलंका ने 298 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जिम्बाब्वे के लिए रिचर्ड नगारावा सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम पहले ही ओवर में बिना खाता खोले दो विकेट गंवा बैठी। इसके बाद बेन करन (70 रन) और कप्तान सीन विलियम्स (57 रन) ने पारी को संभालते हुए 118 रन की साझेदारी की।

आखिरी ओवर में चाहिए थे 10 रन

हालांकि, टीम का स्कोर 161 पर 5 विकेट गिरने के बाद मुकाबला फिर से श्रीलंका की पकड़ में आया। यहां से सिकंदर रजा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 87 गेंदों पर 92 रन बनाए और टोनी मुन्योंगा (43*) के साथ मिलकर 128 रन की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। जिम्बाब्वे को आखिरी ओवर में जीत के लिए 10 रन चाहिए थे और उसके 5 विकेट बचे थे।

दिलशान मदुशंका ने हैट्रिक लेकर दिलाई जीत

गेंदबाजी के लिए आए दिलशान मदुशंका ने पहली तीन गेंदों पर हैट्रिक लेकर मैच का रुख पलट दिया। नतीजा यह रहा कि जिम्बाब्वे 50 ओवर में 8 विकेट पर 291 रन ही बना सका और 7 रन से हार गया। मदुशंका ने 10 ओवर में 62 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि असिथा फर्नांडो ने 3 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+