SL vs WI Dream11: वेस्टइंडीज-श्रीलंका के मैच में आज होगी कांटे की टक्कर, ड्रीम टीम से कमाई का सबसे बड़ा मौका?

SL vs WI: श्रीलंका ने पहले दो मैच जीतकर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज पहले ही सुरक्षित कर ली है। सीरीज का आखिरी मैच शनिवार, 26 अक्टूबर को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 2-0 की बढ़त के साथ, श्रीलंका का लक्ष्य इस तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप करना है।

श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। यह मैच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ही खेला जाएगा, जहां पिछले मैच खेले गए थे। वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी लाइनअप इस पूरे दौरे में संघर्ष करती दिखी है, खासकर श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने उनका टॉप ऑर्डर। उन्हें 0-3 से व्हाइटवॉश का सामना करना पड़ सकता है।

sri lanka

श्रीलंका के खिलाफ मजबूत स्थिति में वेस्टइंडीज
दोनों टीम के आमने-सामने के मुकाबलों में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 67 वनडे में से 33 में जीत दर्ज की है, जबकि वेस्टइंडीज ने 31 बार जीत दर्ज की है। तीन मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुए। अपने मौजूदा फॉर्म और पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए, श्रीलंका के फिर से जीतने की संभावना है।

ये भी पढ़िए- IND vs NZ 2nd Test: विराट कोहली और न्यूजीलैंड के स्टार के बीच हो गई मुक्केबाजी? मैदान से निकलते ही भिड़ गए

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज तीसरा वनडे ड्रीम11 टीम

  • विकेटकीपर: कुसल मेंडिस, निशान मदुश्का
  • बल्लेबाज: ब्रैंडन किंग, चरिथ असलांका, शेरफेन रदरफोर्ड
  • ऑलराउंडर: वानिन्दु हसरंगा, डुनिथ वेललेज, रोस्टन चेस
  • गेंदबाज: अल्जारी जोसेफ, महेश थीक्षाना, गुडाकेश मोटी
  • कप्तान: चरिथ असलांका
  • उपकप्तान: शेरफेन रदरफोर्ड

श्रीलंका टीम: निशान मदुश्का, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, जेफरी वांडरसे, पथुम निसांका, मोहम्मद शिराज, दिलशान मदुशंका, चामिंडु विक्रमसिंघे।

वेस्टइंडीज टीम: ब्रैंडन किंग, एलिक अथानाज़े, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, हेडन वॉल्श, अल्ज़ारी जोसेफ, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स, एविन लुईस, मैथ्यू फोर्ड, ज्वेल एंड्रयू।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+