Asia Cup Final: ना गेंद बल्ले से लगी, ना लगा कोई चौका-छक्का फिर भी पहली गेंद पर बन गए 10 रन

एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दुबई में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

नई दिल्ली, 11 सितंबर: एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दुबई में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने पहली गेंद पर ही 10 रन बटोर लिए। खास बात यह है कि इस दौरान बल्लेबाज ने कोई चौका या छक्का नहीं लगाया।

4 वाइड और 1 नो बॉल की

4 वाइड और 1 नो बॉल की

पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजावान और बाबर आजम ने पारी की शुरुआत की। श्रीलंका के लिए पहला ओवर दिलशान मदुशंका ने किया। उन्होंने पहली ही गेंद नो बॉल कर दी। इसके बाद लगातार दो वाइड गेंदें कीं। उन्होंने अगली गेंद भी वाइड की और विकेटकीपर इसे पकड़ने में नाकाम रहे जिसके चलते पाकिस्तान को बाइ का चौका मिल गया। अगली गेंद भी वाइड थी। मदुशंका ने छठे प्रयास में सही गेंद की जिस पर रिजवान ने 1 रन लिया। इस तरह पहली ही गेंद पर पाकिस्तान को 10 रन मिल गए, जबकि बल्लेबाज ने सिर्फ दो गेंदें खेली थीं और कोई चौका-छक्का नहीं लगाया था।

श्रीलंका की पारी

श्रीलंका की पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पहले ओवर की तीसरी गेंद पर कुसल मेंडिस गोल्डन डक का शिकार हुए। युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह ने उन्हें बोल्ड किया। इसके बाद चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर श्रीलंका को दूसरा झटका लगा। पथुम निसानका 11 गेंदों पर 8 रन बनाकर कैच आउट हुए। छठे ओवर की पहली गेंद पर श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा। दनुष्का गुणाथिलका 1 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद धनंजया डी सिल्वा ने 28, कप्तान दासुन शनाका ने 2 और वनिन्दु हसरंगा ने 36 रन बनाए। भानुका राजपक्षे 71 और चमिका करुणारत्ने 14 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका ने पाकिस्तान को 171 रन का लक्ष्य दिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

  • पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, आसिफ अली, हारिस रऊफ, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन।
  • श्रीलंका: पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), दनुष्का गुणाथिलका, धनंजया डी सिल्वा, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, प्रमोद मदुशन, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+