SL vs NZ: कुसल परेरा ने शतक जड़ मचाया गदर, अंतिम ओवर तक चले रोमांचक मैच में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को हराया

SL vs NZ: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में रोमांच देखने को मिला। श्रीलंकाई टीम के धांसू बल्लेबाज कुसल परेरा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए कीवी गेंदबाजों की धज्जियाँ उड़ा डाली। न्यूजीलैंड की टीम को इस मुकाबले में हार का सामना किया।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज पथुम निसंका और कुसल मेंडिस को चलता किया। दोनों क्रमशः 14 और 22 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद अविष्का फर्नान्डो 17 रनों के निजी स्कोर पर चलते बने।

SL vs NZ

इसके बाद कुसल परेरा और असलंका ने मिलकर धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए कीवी गेंदबाजों की धुनाई कर डाली। परेरा ने 46 गेंदों का सामना करते हुए शतक जमाया। उन्होंने 13 चौके और 4 छक्कों की मदद से 101 रनों की धाकड़ पारी खेली।

उधर असलंका ने भी एक छोटी लेकिन तेज पारी खेली। उन्होंने एक चौका और 5 छक्के जमाए। असलंका 24 गेंदों का सामना करते हुए 46 रनों की पारी खेली। इस तरह श्रीलंकाई टीम का स्कोर 5 विकेट पर 218 रनों के कुल स्कोर तक पहुंचा। कीवी टीम के सामने यह एक बड़ी चुनौती थी।

जवाबी बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम के ओपनर टिम रॉबिनसन और रचिन रविन्द्र ने मिलकर पहले विकेट के लिए 81 रनों की भागीदारी की। रॉबिनसन ने 21 गेंदों का सामना करते हुए 37 रनों की पारी खेली। बाद में मार्क चैपमैन और ग्लेन फिलिप्स जल्दी आउट हो गए।

इस दौरान रविन्द्र क्रीज पर टिके रहे और रन बनाते चले गए। वह फिफ्टी जड़ने में सफल रहे।रविन्द्र को असलंका ने 69 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। डैरिल मिचेल ने 35 रन बनाए। निचले क्रम से सैंटनर ने नाबाद 14 और जैकरी ने नाबाद 21 रन बनाए लेकिन कीवी टीम 7 विकेट पर 211 रनों के स्कोर तक पहुँच पाई।श्रीलंका के कप्तान असलंका ने 3 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+