SL vs BAN: बनेंगे शतक या चलेगा फिरकी का जादू? श्रीलंका-बांग्लादेश टेस्ट की पिच और वेदर रिपोर्ट
SL vs BAN Pitch and Weather: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तीन चक्र समाप्त होने के बड़ा अब नया सीजन शुरू हो रहा है। श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मंगलवार को पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जाएगा। यहां से ही वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का चौथा चरण शुरू हो जाएगा। यह मैच श्रीलंका के एक दिग्गज प्लेयर के लिए खास है।
दरअसल एंजेलो मैथ्यूज इस मुकाबले के साथ ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं। इसके बाद वह सफेद कपड़ों में खेलते हुए नजर नहीं आएँगे। टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत उन्होंने साल 2009 में गॉल से ही की थी और अब खेल को अलविदा भी उसी मैदान पर कह रहे हैं।

श्रीलंकाई टीम की घोषणा एक दिन पहले ही हुई थी, इसमें तीन नए चेहरों को शामिल किया गया है। हालांकि घरेलू कंडीशंस के कारण इन खिलाड़ियों के ऊपर कोई दबाव नहीं होगा। श्रीलंका और बांग्लादेश दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।
पिच की बात करें, तो स्पिन विकेट देखने को मिल सकती है। हालांकि दो दिनों तक बैटिंग फ्रेंडली विकेट रहेगी और बाद में धीरे-धीरे इसमें टर्न देखने को मिल सकता है। श्रीलंका में आम तौर पर ऐसी ही विकेट होती है। टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला सही रहेगा।
गॉल टेस्ट का पहला दिन बारिश से प्रभावित हो सकता है, क्योंकि बारिश की संभावना 83% तक है और आसमान 99% बादलों से ढका रहेगा। हालांकि बारिश के बाद भी श्रीलंका का ग्राउंड स्टाफ काफी जल्दी मैदान तैयार कर सकता है। उनके पास दुनिया का बेस्ट ग्राउंड स्टाफ है। श्रीलंका में ग्राउंड को कवर्स से पूरा ढक दिया जाता है। इस वजह से कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। चार दिनों में बारिश के आसार हैं। सबसे कम संभावना अंतिम दिन है।
श्रीलंका की टीम
धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), पथुम निशंका, ओशादा फर्नांडो, लाहिरु उदारा, दिनेश चांदीमल, एंजेलो मैथ्यूज़, कुसल मेंडिस, कमिंदु मेंडिस, पसिंदु सूरियाबंदारा, सोनल दिनुषा, पवन रत्नायके, प्रभात जयसूर्या, थरिंदु रत्नायके, अकीला धनंजय, मिलन रत्नायके, असिथा फर्नांडो, कसुन रजिथा, इसिथा विजयसुंदरा।
बांग्लादेश की टीम
शादमान इस्लाम, अनामुल हक़, मोमिनुल हक़, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, जैकर अली (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, नयीम हसन, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद, लिटन दास, एबादत हुसैन, माहिदुल इस्लाम अंकोन, हसन मुराद, नाहिद राना।












Click it and Unblock the Notifications