SL vs BAN: इतने बजे शुरू होगा श्रीलंका-बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट, जानें हेड टू हेड में कौन आगे?
SL vs BAN, 1st Test: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र की शुरुआत 17 जून से श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले पहले टेस्ट से हो रही है। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए बहुत खास है क्योंकि बीते चक्रों में दोनों का प्रदर्शन कमजोर रहा है। ऐसे में नई शुरुआत के लिए यह दो मैचों की सीरीज बेहद अहम मानी जा रही है।
श्रीलंका की टीम में 6 नए खिलाड़ी (SL vs BAN, 1st Test)
श्रीलंका ने अपनी 18 सदस्यीय टीम में 6 नए चेहरों को शामिल किया है। धनंजय डी सिल्वा की कप्तानी में एंजेलो मैथ्यूज, कुसल मेंडिस और चंडीमल जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी टीम में मौजूद हैं। वहीं बांग्लादेश की अगुवाई नजमुल हुसैन शांतो कर रहे हैं और टीम में मुश्फिकुर रहीम, लिटन दास जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं। हालांकि, अनुभव की तुलना में श्रीलंका घरेलू परिस्थितियों के चलते ज्यादा मज़बूत नजर आ रहा है।

इतने बजे शुरू होगा पहला टेस्ट मैच
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम की बात करें तो समुद्र से घिरा यह स्टेडियम 2004 की सुनामी के दौरान बुरी तरह प्रभावित हुआ था। लेकिन अब यह पूरी तरह से आधुनिक और शानदार बन चुका है। इसकी दर्शक क्षमता 35,000 है। मैच की बात की जाये दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच भारतीय समनुसार मंगलवार यानी 17 जून सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा।
पिच से किसे होगा फायदा
इस मैदान की सबसे बड़ी खासियत है स्पिन फ्रेंडली पिच होना। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच पर दरारें बनती हैं और स्पिनर्स को मदद मिलती है। यही वजह है कि गॉल में आखिरी पारी में बल्लेबाज़ी करना सबसे मुश्किल होता है। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करना पसंद करती है, और 360 से अधिक का स्कोर बनाना चाहती है। गॉल में अब तक सबसे बड़ा स्कोर श्रीलंका ने आयरलैंड के खिलाफ 704/3d बनाया है, जबकि सबसे कम स्कोर दक्षिण अफ्रीका का 73 है।
जानें हेड टू हेड में कौन आगे?
श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 26 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इनमें से 20 मैचों में श्रीलंका ने जीत दर्ज की है। दूसरी ओर, बांग्लादेश सिर्फ एक टेस्ट मैच जीत सका है, जबकि पांच मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि श्रीलंका का टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश पर मजबूत रिकॉर्ड रहा है। खासकर घरेलू मैदानों पर श्रीलंकाई टीम का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा है। आगामी टेस्ट सीरीज़ में बांग्लादेश इस रिकॉर्ड को बेहतर करने की कोशिश करेगा, लेकिन चुनौती आसान नहीं होगी।
बांग्लादेश टीम: शादमान इस्लाम, अनामुल हक, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम, जेकर अली (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, नईम हसन, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद, लिटन दास, एबादोत हुसैन, महिदुल इस्लाम अंकोन, हसन मुराद, नाहिद राणा।
श्रीलंका टीम: पथुम निसांका, पवन रथनायके, दिनेश चंडीमल (विकेटकीपर), एंजेलो मैथ्यूज, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कुसल मेंडिस, असिथा फर्नांडो, प्रभात जयसूर्या, कासुन राजिथा, अकिला धनंजय, ओशादा फर्नांडो, पसिंदु सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, लाहिरू उदारा, थारिंडु रत्नायके, मिलन प्रियनाथ रत्नायके, इसिथा विजेसुंडेरा।












Click it and Unblock the Notifications