SL vs BAN: श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराया, WTC में दर्ज की पहली जीत, हार के बाद कप्तान ने दिया इस्तीफा

SL vs BAN Highlights, 2nd Test Day 4: श्रीलंका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट मैच में पारी और 78 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ को 1-0 से अपने नाम कर लिया। इस सीरीज का पहला मुकाबला ड्रा पर आकर समाप्त हो गया था। ऐसे में दूसरे मैच को जीतने वाली टीम के पास सीरीज अपने नाम करने का मौका था और श्रीलंका ने ऐसा ही कर ट्रॉफी अपनी झोली में डाल ली।

प्रभात जयसूर्या का दमदार प्रदर्शन (SL vs BAN Highlights, 2nd Test Day 4)

कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका के स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टेस्ट करियर में 12वीं बार पांच विकेट झटके। उन्होंने मैच के चौथे दिन सिर्फ पांचवीं गेंद पर लिटन दास को आउट कर बांग्लादेश की बची-खुची उम्मीदों को भी खत्म कर दिया। बांग्लादेश ने दिन की शुरुआत 115/6 से की थी और उन्हें श्रीलंका से अभी भी 97 रन पीछे थे। लेकिन जयसूर्या की अगुवाई में श्रीलंकाई गेंदबाज़ों ने तेजी से बाकी बचे विकेट गिरा दिए और लंच से पहले ही मैच समाप्त कर दिया।

SL vs BAN 1

बांग्लादेश पर भारी पड़ा श्रीलंका

पहली पारी में भी बांग्लादेश का प्रदर्शन कमजोर रहा था। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए उनकी टीम केवल 247 रन बना सकी। जवाब में श्रीलंका ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 458 रन बनाए। ओपनर पथुम निसंका ने 158 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जो इस सीरीज़ में उनका दूसरा शतक था। उनके साथ दिनेश चांदीमल ने 93 रन बनाए। दोनों के बीच 194 रनों की साझेदारी ने श्रीलंका को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया।

श्रीलंका की बल्लेबाजी शानदार

हालांकि दूसरी नई गेंद से बांग्लादेश ने कुछ विकेट जल्दी चटकाए, लेकिन कुसल मेंडिस ने 84 रन की तेज़ पारी खेलकर श्रीलंका को फिर से मज़बूती दिलाई। इसके बाद गेंदबाज़ों ने कमाल दिखाया और बांग्लादेश को दूसरी पारी में सिर्फ 170 रन पर समेट दिया। श्रीलंका की यह जीत सिर्फ टेस्ट सीरीज़ ही नहीं, बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में महत्वपूर्ण अंक भी लेकर आई है।

नजमुल हसन शान्तो ने छोड़ी कप्तानी

अब दोनों टीमों का फोकस लिमिटेड ओवर्स पर होगा जिसमें तीन वनडे और तीन टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। यह जीत श्रीलंका के लिए सभी विभागों में बेहतरीन प्रदर्शन का नतीजा रही। शानदार बल्लेबाज़ी, सटीक गेंदबाज़ी और मजबूत टीम संयोजन के दम पर श्रीलंका ने बांग्लादेश को पटखनी दी। इसके साथ ही श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच हारने के बाद बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शान्तो ने टेस्ट कप्तानी छोड़ दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+